गुरुग्राम की सड़कों पर दबंगई! महिला बाइकर को टक्कर मारकर फरार हुए कार सवार

Published on 14 सित॰ 2026

गुरुग्राम की सड़कों पर दबंगई! महिला बाइकर को टक्कर मारकर फरार हुए कार सवार

इंस्टाग्राम पर 'rebelwheels_sia_' नाम से राइडिंग पेज चलाने वाली सिया नाम की महिला बाइकर की बाइक को एक बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सिया चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मोटरसाइकिल कई मीटर तक घिसटती चली गई.

इंस्टाग्राम पर 'rebelwheels_sia_' नाम से राइडिंग पेज चलाने वाली सिया नाम की महिला बाइकर की बाइक को एक बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सिया चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मोटरसाइकिल कई मीटर तक घिसटती चली गई.

author-image

New Update

ACCIDENT

Gurugram Hit And Run: साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर रफ्तार का कहर और मनचलों की गुंडागर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोशल मीडिया पर एक चर्चित महिला बाइकर के साथ हुई सड़क दुर्घटना और बदसलूकी के मामले ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा और सड़क कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इंस्टाग्राम पर 'rebelwheels_sia_' नाम से राइडिंग पेज चलाने वाली सिया नाम की महिला बाइकर की बाइक को एक बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सिया चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मोटरसाइकिल कई मीटर तक घिसटती चली गई. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए.

'शुरुआत से ही पीछा कर रहे थे नशे में धुत कार सवार'

घटना का पूरा विवरण देते हुए पीड़ित महिला बाइकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी आपबीती सुनाई. सिया के मुताबिक, कार में सवार लोग उनकी राइड शुरू होने के वक्त से ही लगातार पीछा कर रहे थे. कुछ दूरी तय करने के बाद कार उनकी मोटरसाइकिल के बिल्कुल पास आ गई और उसमें बैठे लोग आक्रामक व्यवहार करने लगे. जब सिया ने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो आरोपी उल्टे उन्हें अपनी बाइक रोकने की धमकी देने लगे. पीड़िता ने आशंका जताई है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत थे.

खतरे को भांपते हुए सिया अपनी बाइक आगे बढ़ाती रहीं ताकि कार उनका रास्ता न रोक सके. इस दौरान उनके पीछे आ रहे एक साथी राइडर ने भी अपनी गाड़ी बीच में लाकर उस संदिग्ध कार को सिया के करीब आने से रोकने की कोशिश की. इसके बावजूद सिरफिरे कार चालक ने अपना पीछा जारी रखा और अचानक कट मारकर सिया की मोटरसाइकिल के ठीक आगे कार घुसा दी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी और चालक गाड़ी भगा ले गया. यह पूरी खौफनाक वारदात सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में कैद हो गई.

गुरुग्राम में स्पोर्ट्स बाइक सवार महिला को कार ने मारी टक्कर#Gurugram#RoadAccident#NewsNation

Disclaimer:This content is shared for news reporting, public interest, commentary, and informational purposes only and not for any commercial, promotional, or monetary gain. Use is… pic.twitter.com/2luLrjdRpQ

— News Nation (@NewsNationTV) September 14, 2026

ये भी पढ़ें: Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE: बाड़मेर नगर परिषद में 15 साल बाद BJP की वापसी, 55 में से 29 वार्डों में जीत, वाटिका में निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी

ट्रैफिक सिग्नल पर रोकने पर भी नहीं माना आरोपी

हादसे के तुरंत बाद पीड़िता के दोस्त ने हिम्मत दिखाते हुए उस बेकाबू कार का पीछा किया. आगे जाकर एक ट्रैफिक सिग्नल पर कार रुकी, जहां दोस्त ने चालक से बात की और उसे गलती मानने को कहा. हालांकि, आरोपी चालक ने अपनी गलती स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया और मौका मिलते ही गाड़ी लेकर फिर से रफूचक्कर हो गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद सिया ने बेहद भावुक होकर कहा कि उन्हें आज गुरुग्राम की सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस हुआ, क्योंकि ऐसे लोगों को किसी को टक्कर मारकर भाग जाने में कोई डर नहीं लगता.

पुलिस से कार्रवाई की गुहार, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

पीड़िता ने वीडियो के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों से सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है. सिया ने अपने वीडियो में उस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और आरसी मालिक का नाम भी सार्वजनिक कर दिया है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला बाइकर का समर्थन करते हुए हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को टैग कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में देर रात सड़क सुरक्षा और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के दावों की पोल खोल दी है.
 

ये भी पढ़ें: CM Dhami In Tehri: टिहरी पहुंचे सीएम धामी, युवा विद्यार्थियों से की दिल की बात; किए बड़े एलान

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें