दिलजीत दोसांझ ने बताई गोविंदा से जुड़ी अधूरी ख्वाहिश, बोले- उनके जैसा आर्टिस्ट नहीं हो सकता

Published on 15 सित॰ 2026

दिलजीत दोसांझ ने बताई गोविंदा से जुड़ी अधूरी ख्वाहिश, बोले- उनके जैसा आर्टिस्ट नहीं हो सकता

Sep 15, 2026 04:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ अपने अहमदाबाद वाले कॉन्सर्ट में गोविंदा के गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

Diljit Dosanjh and Govinda

दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा एक्टर नहीं हो सकता।

दिलजीत दोसांझ ने लीजेंडरी एक्टर गोविंदा की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उनके जैसा ना कोई हुआ, ना कोई हो सकता है। गोविंदा भले ही बीते काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी दीवानगी लोगों के दिलों से कम नहीं हुई है। दिलजीत दोसांझ ने सोमवार को एक इंस्टा लाइव में गोविंदा का जिक्र आने पर कहा कि उस दौर की फिल्मों में जो खुशी होती थी वह आज की फिल्मों में नहीं होती है। इसी इंस्टा लाइव में दिलजीत दोसांझ ने यह भी बताया कि वह अपने अपकमिंग कॉन्सर्ट में गोविंद के गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ अभी अपने 'औरा वर्ल्ड टूर' में बिजी हैं।

गोविंदा जैसा आर्टिस्ट नहीं हो सकता

दिलजीत दोसांझ ने बताया कि वह जल्द अहमदाबाद में होने जा रहे उनके कॉन्सर्ट में 'जिस देस में गंगा रहता है' मूवी के गाने 'केम छे' पर परफॉर्म करेंगे। बता दें कि दिलजीत जल्द ही सालों बाद यहां परफॉर्म करने जा रहे हैं और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी परफॉर्मेंस होंगी। इंस्टा लाइव के दौरान जब बात गोविंदा की आई तो दिलजीत दोसांझ ने 'हीरो नंबर वन' और उनकी फिल्मों की तारीफों के पुल बांद दिए। दिलजीत दोसांझ ने कहा, “आई लव गोविंदा यार। गोविंदा जैसा आर्टिस्ट बॉलीवुड में ना हुआ, ना कोई हो सकता है।”

फिल्मों में एक स्वाद था, खुशी थी एक

दिलजीत दोसांझ ने कहा, “गोविंदा तो गोविंदा ही है। मेरी यह ख्वाहिश रह गई बाकी कि मैं उनके साथ उनकी फिल्म में काम नहीं कर पाया। लेकिन यार गोविंदा का क्या ही कहूं। कोई बंदा गोविंदा की टाइमिंग नहीं पकड़ पाया। लीजेंड आर्टिस्ट है यार गोविंदा। ओए होए। लीजेंड गाने हैं यार उनके। क्या बात है। डेविड धवन सर और गोविंदा सर की जोड़ी.. ओए होए। उन फिल्मों में जो स्वाद था ना, खुशी थी एक। अब तो खुशी यह है कि मेरी फिल्म ने 100 करोड़ कमाए या नहीं। अब तो खुशी यह हो गई है।”

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं गोविंदा

गोविंदा और डेविड धवन ने मिलकर एक-दो नहीं बल्कि ढेरों फिल्में साथ में की हैं। इस लिस्ट में 'कुली नं 1', 'पार्टनर', 'राजा बाबू', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'जोड़ी नं 1', 'आंखें' और 'साजन चले ससुराल' जैसी फिल्में भी शुमार हैं। साल 2007 में गोविंदा ने आखिरी बार बड़े पर्दे पर कोई हिट मूवी दी थी। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'पार्टनर' में काम किया था। गोविंदा ने इसके बाद पहलाज निहलानी के साथ 'रंगीला राजा' नाम से एक फिल्म बनाई थी, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छा रिस्पॉन्स मिला नहीं। पिछले कुछ वक्त से गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।