शाहरुख खान से फैन ने की रसियन एक्ट्रेस संग काम करने की डिमांड, किंग ने दिया मजेदार जवाब!

Published on 15 सित॰ 2026

Shahrukh Khan Asksrk: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में है. ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है. इस बीच अब शाहरुख ने अपने फैंस के साथ ASKSRK सेशन रखा था और एक्स पर उनके सवालों के जवाब दिए. उन्होंने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के एक फैन को भी जवाब दिया. वहीं, उन्होंने  रसियन एक्ट्रेस संग काम करने की डिमांड पर भी जवाब दिया. 

शाहरुख खान ने की महेश बाबू की तारीफ

ASKSRK सेशन के दौरान शाहरु खान से एक फैन ने महेश बाबू के बारे में कुछ कहने के लिए कहा. फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे कोई जवाब नहीं मिला, मैंने कई बार पूछा है. लेकिन, उम्मीद करता हूं कि इस बार जवाब मिलेगा.'सुपरस्टार महेश बाबू के बारे में बस एक बात. अगर आप रिप्लाई देंगे, तो यह मेरे लिए सबसे यादगार पल रहेगा.' शाहरुख ने लिखा, 'जब भी मेरी उनसे मुलाकात हुई है तब वो बहुत प्यारे और दयालु रहे हैं. भगवान का आशीर्वाद उन पर बना रहे.'

He is too sweet and kind everytime we have met. Bless him https://t.co/ELL7YLvJui

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

रसियन एक्ट्रेस संग काम करने की डिमांड

वहीं, एक फैन ने शाहरुख खान से रसियन एक्ट्रेस संग काम करने की डिमांड. फैन ने लिखा- 'भाऊ रसियन एक्ट्रेस संग एडवेंचर मूवी करो ना.' इसका जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा- 'सच में ये रिक्वेंस्ट तो पहली बार सुनी.' वहीं, ये कमेंट पर कई फैंस ने इस पर रिएक्ट किया और किंग खान की तरह शॉकिंग कमेंट किया.

Really!! Yeh request toh pehli baar Suni hai.... https://t.co/lQF7XZEPWh

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Lust Stories 3' में क्या होगा नया? पहले दोनों पार्ट्स से कितनी अलग होगी कहानी, जानें सबकुछ

धुरंधर की भी तारीफ की

वहीं, एक फैन ने शाहरुख से रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर सवाल पूछा - 'क्या आपने धुरंधर देखी है?' तो शाहरुख खान ने जवाब में कहा- 'मैंने फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट देख लिए हैं. मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई. पूरी टीम ने वाकई में बेहद शानदार काम किया है.' वहीं, इसके बाद से ही फैंस लगातार उनके पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. बता दें'धुरंधर' फ्रेंचाइजी को आदित्य रॉय धर ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन
लीड रोल में थे.

Loved both the parts....fantastic by the whole team!!! https://t.co/srC86fcNTK

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

'किंग' को लेकर दी कंफर्म खबर

वहीं, शाहरुख खान ने इसके अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी फैंस से बात की. उन्होंने बताया कि उनकी एक्शन फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होगी. बता दें, ऐसी अटकलें थीं कि इस फिल्म की रिलीज टल सकती है. लेकिन किंग खान ने फैंस से थोड़ा धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मेकर्स जिस चीज पर काम कर रहे हैं, उसे देखकर वे जरूर खुश होंगे.

KING Akela Kaafi Hai!#KING is Ready to ROAR on 24.12.2026 in Cinemas. pic.twitter.com/OtN9hL4HyF

— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) September 15, 2026

'किंग' की स्टारकास्ट

'किंग' की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान इसमें लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), अरशद वारसी (Arshad Warsi), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), राघव जुयाल (Raghav Juyal), अभय वर्मा (Abhay Verma) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- 'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो