हूतियों की 'नापाक हरकत'! पवित्र शहर मक्का पर दागा ड्रोन, सऊदी एयर डिफेंस ने किया नष्ट, पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी
Houthi Drone Enters Mecca: मिडिल ईस्ट में जंग अब केवल ईरान अमेरिका या इजरायल तक सीमित नहीं रह गई है. अब हूती सऊदी अरब पर जमकर हमला कर रहा है. हूतियों ने मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का पर ड्रोन दाग दिए. इसका वीडियो भी सामने आया.
Houthi Drone Enters Mecca: मिडिल ईस्ट में जंग अब केवल ईरान अमेरिका या इजरायल तक सीमित नहीं रह गई है. अब हूती सऊदी अरब पर जमकर हमला कर रहा है. हूतियों ने मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का पर ड्रोन दाग दिए. इसका वीडियो भी सामने आया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/16/houthi-drone-enters-mecca-airspace-2026-09-16-08-41-27.jpg)
Houthi drone enters Mecca airspace
Houthi Drone Enters Mecca: मिडिल ईस्ट में अब जंग का स्तर बिगड़ता जा रहा है. हूतियों के जंग में शामि होने के बाद अब लड़ाई केवल ईरान अमेरिका या इजरायल तक सीमित नहीं रह गई है. अब हूती सऊदी अरब पर जमकर हमला कर रहा है. हद तो तब हो गई जब हूतियों ने मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का पर ड्रोन दाग दिए. इसका वीडियो भी सामने आया. हालांकि राहत की बात है कि सऊदी एयर डिफेंस ने उसे नष्ट कर दिया.
मध्य पूर्व में तनाव के बीच मक्का में ड्रोन घुसने की घटना सामने आई है. सऊदी एयर डिफेंस ने मक्का शहर के ऊपर प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसने से पहले ही एक हूती ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. इसके बाद सऊदी प्रशासन ने शहर में अलर्ट जारी किया. इस घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
Breaking: #Saudi Air Defense intercepted and destroyed a drone that entered #Mecca's airspace. The Saudi-led military coalition in #Yemen says the "attempt to target Mecca with a drone will remain a black mark in the record of Houthi violations" and that the security of the holy…
— Ahmed Quraishi (@_AhmedQuraishi) September 15, 2026
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी
सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खतरे की स्थिति में घबराएं नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. बयान में कहा गया कि अगर हमला होता है तो लोग आसपास की सुरक्षित जगह पर चले जाएं और खतरा पूरी तरह टलने तक बाहर न निकलें. प्रशासन ने लोगों से अपने घरों और इमारतों के अंदर रहने की अपील की है. वहीं, कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि मक्का में इस तरह का इमरजेंसी अलर्ट पहली बार जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में बड़ा हादसा, लॉस एंजेलिस में लाइव कवरेज कर रहा मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत
मक्का-मदीना पर हूथी हमलों से OIC नाराज
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने मक्का और मदीना क्षेत्र में हूथी समूह की ओर से किए गए कथित हमलों की कड़ी निंदा की है. संगठन ने कहा कि पवित्र शहरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बेहद गंभीर मामला है. OIC के महासचिव सचिवालय ने कहा कि पवित्र स्थलों, मस्जिदों और नागरिक संपत्तियों पर हमले इस्लामी मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ हैं. संगठन ने कहा कि पवित्र स्थलों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.
संगठन ने सऊदी अरब के साथ पूरी एकजुटता जताते हुए कहा कि वह पवित्र स्थलों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब की ओर से उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करता है. OIC ने सऊदी अरब की सुरक्षा और संप्रभुता के समर्थन की भी बात कही. OIC ने यह भी कहा कि ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को रोकना जरूरी है, ताकि पवित्र स्थलों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
27 जुलाई को भी हुआ था प्रयास
सऊदी-लीड अरब गठबंधन ने कहा कि यह घटना मक्का को निशाना बनाने की दूसरी कोशिश है. इससे पहले 27 जुलाई 2017 को शहर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी. गठबंधन ने जोर देकर कहा कि दो पवित्र मस्जिदों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एक "रेड लाइन" (अति-संवेदनशील मुद्दा) है. गठबंधन ने यह भी कहा कि जॉइंट फोर्सेस कमांड, हूती गुट के "आक्रामक और आतंकवादी" व्यवहार के खिलाफ जरूरी सख्त कदम उठाएगी.
यह भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ जुटे अमेरिका इजरायल समेत 7 देश, जर्मनी में की सीक्रेट मीटिंग, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
यमन संघर्ष 500 लोगों के मारे जाने की खबर
यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित बलों के बीच जारी संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है. हालिया लड़ाई में करीब 500 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है. इस बीच हूती विद्रोहियों ने सऊदी समर्थित बलों के खिलाफ लड़ाई का एक वीडियो भी जारी किया है. हालांकि, इस वीडियो और इसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. संघर्ष का असर बच्चों पर भी पड़ा है. रिपोर्टों के मुताबिक, 3 से 9 सितंबर के बीच 43 बच्चों के मारे जाने या घायल होने की जानकारी सामने आई है.