बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी; 'हैवान' का खेल खत्म; कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?

Published on 18 सित॰ 2026

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी; 'हैवान' का खेल खत्म; कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?

Fri, 18 Sep 2026 08:01 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Sep 2026 08:01 AM IST

सार

Box Office Collection: बीते दिन सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश'; 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? कलेक्शन के आंकड़ों से समझते हैं..

विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Box Office Collection Latest Earning On Thursday

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों थिएटर्स में फिल्म 'हनुमान अंश' सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। 'मिर्जापुर' भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मगर, 'हैवान' की हालत खराब है। जानिए कल गुरुवार को किसने कितने कमाए?

विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Box Office Collection Latest Earning On Thursday

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान' अंश का चमत्कार जारी है। बुधवार के मुकाबले कल गुरुवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया। बुधवार को 41वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 42वें दिन कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Box Office Collection Latest Earning On Thursday

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' विदेशों में भी अच्छा कमा रही है। इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 309.15 करोड़ रुपये है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज इसने 21.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Box Office Collection Latest Earning On Thursday

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब

'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस
'मिर्जापुर' सीरीज ने दर्शकों का खूब दिल जीता। यह जब फिल्म के रूप में आई है, तब भी दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म 'मिर्जापुर' ने बीते दिन एक उपलब्धि दर्ज की। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। बुधवार को इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 14वें दिन भी फिल्म ने इतना ही कारोबार किया। इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 203.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Box Office Collection Latest Earning On Thursday

हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions

'हैवान' का कलेक्शन
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म के हाल बेहद बुरे हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों सितारे करीब डेढ़ दशक बाद पर्दे पर साथ नजर आए। मगर, प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म कमाई के मामले में असर नहीं छोड़ पाई। बुधवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन भी इसने 55 लाख रुपये ही कमाए। सात दिनों में यह फिल्म 9.85 करोड़ रुपये कमा पाई है।

विज्ञापन