कैटरीना की बहन संग इश्क लड़ा रहे विक्की कौशल के भाई?: तुर्की वेकेशन से सनी-इसाबेल की एक जैसी तस्वीरों ने दी बड़ी हिंट - Haribhoomi

Published on 19 सित॰ 2026

कैटरीना की बहन संग इश्क लड़ा रहे विक्की कौशल के भाई?: तुर्की वेकेशन से सनी-इसाबेल की एक जैसी तस्वीरों ने दी बड़ी हिंट

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ और सनी कौशल की डेटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। तुर्की की तस्वीरों के बाद यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं।

Sunny Kaushal Isabelle Kaif dating rumours

इसाबेल कैफ और सनी कौशल की डेटिंग की चर्चा तेज

  • Published: 19 Sep 2026, 12:21 PM IST
  • Last Updated: 19 Sep 2026, 12:36 PM IST

Sunny Kaushal- girlfriend: कैटरीना कैफ और विक्की कौशलl की शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ और विक्की के भाई सनी कौशल भी अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों की दोस्ती को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही है। अब एक बार फिर इसाबेल और सनी के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की तुर्की यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरों को लेकर यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि क्या उनकी दोस्ती अब रिश्ते में बदल गई है। हालांकि, इसाबेल या सनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक जैसी तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान
सोशल मीडिया मंच रेडिट पर एक पोस्ट के बाद इसाबेल और सनी के कथित रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हुई। पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों ने इस्तांबुल, तुर्की से एक जैसी तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा की हैं।

Ye kya ho raha hai baba ye kya ho raha hai 🙃🙃
by u/Useful-Sherbet1683 in BollyBlindsNGossip

सनी ने जहां अपनी तस्वीरें शुक्रवार को पोस्ट कीं, वहीं इसाबेल ने कथित तौर पर इस्तांबुल की तस्वीरों का कराउजल जुलाई में ही साझा कर दिया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ यूजर्स ने इस दावे की टाइमलाइन पर भी शक जताया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'दिदी तेरा देवर दीवाना...' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर दोनों के बीच सच में कुछ है तो यह काफी दिलचस्प होगा।

कुछ लोगों ने दोनों की तुलना फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की कहानी से भी कर दी। वहीं कई यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने इन अटकलों को सिर्फ अनुमान बताया और कहा कि परिवार के लोग एक साथ छुट्टियां मना सकते हैं, इसमें किसी रिश्ते का होना जरूरी नहीं है।

वहीं एक यूजर ने सनी कौशल के पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या वह पहले शरवरी को डेट नहीं कर रहे थे। इस तरह एक ही पोस्ट के बाद सनी और इसाबेल के साथ-साथ सनी और शरवरी के रिश्ते को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।

क्या सनी कौशल और शरवरी का हो चुका है ब्रेकअप?
सनी कौशल का नाम इससे पहले अभिनेत्री शरवरी के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों के रिश्ते की खबरों ने उस समय भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, खासकर जब शरवरी ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शिरकत की थी।

हालांकि, इस साल आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सनी और शरवरी 2025 में अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने की वजह उनके बदलते करियर और उससे जुड़े मतभेदों को बताया गया था।