गौतम गंभीर की अमित शाह से मुलाकात, भेंट किया खास उपहार; देखें तस्वीरें

Published on 21 सित॰ 2026

गौतम गंभीर की अमित शाह से मुलाकात, भेंट किया खास उपहार; देखें तस्वीरें

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और BJP के पूर्व सांसद गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. गंभीर ने गृह मंत्री को खास उपहार भी भेंट किया.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 21 Sep 2026 04:54 PM (IST)

Preferred Sources

Gautam Gambhir met home minister Amit Shah Gift Lord Ganesha Idol share photos गौतम गंभीर की अमित शाह से मुलाकात, भेंट किया खास उपहार; देखें तस्वीरें

Gautam Gambhir met Amit Shah

Source : @GautamGambhir

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. गंभीर ने गृह मंत्री को एक खास उपहार भी भेंट किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं. गंभीर ने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा, "माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात. उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं."

भगवान गणेश की मूर्ती की भेंट 

गंभीर ने इस मुलाकात के दौरान गृह मंत्री को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की. मूर्ति गिफ्ट करते हुए गंभीर ने एक अलग तस्वीर शेयर की. बता दें कि टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी यानी BJP के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. 

A warm meeting with Hon’ble Home Minister Shri @AmitShah ji. Grateful for his time and guidance. Wishing him continued good health and well-being. pic.twitter.com/gdMOXZ7rUp

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 21, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए निभा रहे हेड कोच की जिम्मेदारी 

गंभीर करीब 2 साल पहले जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. उनकी कोचिंग में भारतीय टीम कई ट्रॉफी जीत चुकी है. टीम इंडिया ने हाल ही में उनकी कोचिंग के अंडर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से बाजी मारी थी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने आखिरी मैच में 30 गेंदों में शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. वह किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे. 

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की बड़ी ट्रॉफी

गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद अगले साल मेन इन ब्लू ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उपलब्धियों के साथ-साथ गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए हैं. घरेलू सरजमीं पर पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. 

यह भी पढ़ें: जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?

Published at : 21 Sep 2026 04:54 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola