मोबाइल रिचार्ज को लेकर बड़ा बदलाव, अब डेटा के बिना भी मिलेगा सस्ता प्लान - trai new rules get cheaper mobile recharge without data

Published on 23 सित॰ 2026

TRAI ने उपभोक्ता संरक्षण नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब बिना डेटा वाले सिर्फ कॉलिंग ...और पढ़ें

मोबाइल रिचार्ज को लेकर बड़ा बदलाव, अब डेटा के बिना भी मिलेगा सस्ता प्लान

मोबाइल रिचार्ज को लेकर बड़ा बदलाव, अब डेटा के बिना भी मिलेगा सस्ता प्लान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के लिए राहत की खबर है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और वे सिर्फ कॉलिंग या SMS वाला प्लान ही लेना चाहते हैं। दरअसल टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब इस नए प्रावधानों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज ऑप्शन देने होंगे, जिनमें डेटा शामिल हो ऐसा जरूरी नहीं होगा। इसका मतलब है कि कंपनियां अलग अलग वैलिडिटी के कॉलिंग और SMS वाले प्लान ऑफर करेंगी।

सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान

अभी तक ज्यादातर मोबाइल यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ डेटा वाला पैक भी लेना पड़ता था, भले ही उन्हें इंटरनेट की कोई जरूरत न हो लेकिन नए नियमों के बाद अब कंपनियों को वॉयस और SMS बेस्ड प्लान भी उपलब्ध कराने पड़ेंगे। इससे खासतौर पर ऐसे ग्राहकों को बेनिफिट होगा जो स्मार्टफोन का यूज मुख्य रूप से फोन कॉल और मैसेज के लिए ही करते हैं।

21 सितंबर को TRAI ने उपभोक्ता संरक्षण नियमों में संशोधन किया है। हालांकि, नियमों के लागू होने में अभी कुछ वक्त लग सकता है। आधिकारिक राजपत्र में नोटिफिकेशन पब्लिश होने के करीब 30 दिन बाद कंपनियों को नए प्रावधानों के मुताबिक चेंज करने होंगे।

कितने सस्ते मिलेंगे प्लान?

नए वॉयस-SMS प्लान्स की कीमतें अभी अभी तय नहीं हुई हैं। रिपोर्ट्स में दिए गए उदाहरण के मुताबिक, अगर किसी कंपनी का मौजूदा डेटा वाला रिचार्ज प्लान करीब 350 रुपये तक का है, तो डेटा हटने के बाद सिर्फ कॉलिंग और SMS वाला ऑप्शन करीब 150 से 200 रुपये के आसपास मिल सकता है।

इसका मतलब है कि कुछ मामलों में ग्राहकों को करीब 149 से 199 रुपये तक की बचत होगी। हालांकि, असली कीमत और वैलिडिटी अलग-अलग कंपनियों के प्लान पर डिपेंड करेगी।

लगातार बढ़ रहा रिचार्ज खर्च

LocalCircles के एक सर्वे में ये सामने आया है कि 71% लोगों का पिछले तीन सालों में मोबाइल रिचार्ज का खर्च 50 से 200% तक बढ़ गया है। इनमें 47 परसेंट लोगों ने 50-150% और 24 परसेंट ने 150-200% तक बढ़ोतरी की बात कही है।

सर्वे में टैरिफ बढ़ाने से पहले कंपनियों द्वारा जारी नोटिफिकेशन्स पर भी सवाल उठाए। 45% लोगों ने कहा कि कंपनियों ने बहुत से मौकों पर तो पहले जानकारी ही नहीं दी, जबकि 22% ने कहा कि उन्हें कभी नोटिफिकेशन मिला ही नहीं।

मिल सकती है ज्यादा वैलिडिटी

इतना ही नहीं नए बदलावों के तहत कंपनियों को रिचार्ज की वैलिडिटी को लेकर भी उपभोक्ताओं के लिए क्लियर ऑप्शन देने होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 दिन वाले प्लान्स के साथ कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला ऑप्शन भी उपलब्ध कराना होगा। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान सेलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी।