कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नेशनल हाईवे 152 पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे घुसी कार। कार के अंदर फंसा ड्राइवर शिवम कुमार।
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में शनिवार अलसुबह अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर भेरियां के बीच हुए सड़क हादसे में कार में फंसे ड्राइवर को बचाने की कोशिश में पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, तो कार ड
.
पुलिस जवान बलकार सिंह ने बिना समय गंवाए उसे बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। कार का अगला हिस्सा काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। बचाव के दौरान बलकार सिंह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। बावजूद पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा और काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर शिवम कपूर को बाहर निकाला।

NH-152 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद कार की हालत।

घायल जवान बलकार सिंह को एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्मी।
रात करीब 2 बजे हुआ हादसा
कुरुक्षेत्र डायल-112 के इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे NH-152 पर भेरियां गांव के पास हादसा हुआ। कैथल की तरफ से इस्माईलाबाद की ओर जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे कार घुस गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ड्राइवर शिवम कपूर कार के अंदर ही फंस गया। हादसे के समय इलाके में गश्त कर रही डायल-112 की ERV-717 टीम को सूचना मिली, तो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले कार में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की। आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शिवम को बाहर निकाल लिया गया।
पुलिसकर्मी बलकार हुए घायल
इस ऑपरेशन के दौरान पुलिसकर्मी बलकार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चोट लगने के बावजूद टीम ने रेस्क्यू बंद नहीं किया। सूचना पाकर डीएसपी रोहित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया।

पंजाब के डेरा बस्सी अस्पताल में चल रहा बलकार सिंह का इलाज।
पंजाब में चल रहा इलाज
यहां डॉक्टरों ने बलकार सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी नाजुक हालत देखकर पंजाब के जिला मोहाली के डेरा बस्सी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल बलकार सिंह का इलाज चल रहा है। कार ड्राइवर शिवम कपूर की हालत भी ठीक है।