'करण जौहर तुझे क्यों मिलेगा...' बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद की मां ऐसे वजन को लेकर देती थीं ताने

Published on 26 सित॰ 2026

16

'करण जौहर तुझे क्यों मिलेगा...' बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद की मां ऐसे वजन को लेकर देती थीं ताने

Image Credit :

instagram

'करण जौहर तुझे क्यों मिलेगा...' बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद की मां ऐसे वजन को लेकर देती थीं ताने

बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद ने अपनी जिंदगी और फिल्मी करियर के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है। अंजली ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें फिल्मों में काम पाने के लिए वजन कम करने की सलाह दी जाती थी। लगातार काम नहीं मिलने और लॉकडाउन के दौरान आर्थिक परेशानियों के चलते उन्होंने एक्टिंग छोड़ने तक का मन बना लिया था। इसी मुश्किल दौर के बाद उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम करने का मौका मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

‘जब वजन कम करोगी, तब कुछ करेंगे’

Image Credit :

Instagram

‘जब वजन कम करोगी, तब कुछ करेंगे’

अंजली आनंद ने फिल्ममेकर फराह खान के हालिया फूड व्लॉग में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से उनकी पहले भी मुलाकात होती रही थी। हर बार शानू उनसे वजन कम करने के लिए कहती थीं। अंजली के मुताबिक, उन्हें बार-बार यही सुनने को मिलता था कि जब वह वजन कम कर लेंगी, तब उनके लिए कुछ किया जाएगा। उस वक्त अंजली को लगातार काम पाने में परेशानी हो रही थी और यह बात उनके लिए काफी निराशाजनक थी।

36

2020 में पहुंच गई थीं करियर के सबसे मुश्किल दौर में

Image Credit :

instagram

2020 में पहुंच गई थीं करियर के सबसे मुश्किल दौर में

अंजली ने बताया कि साल 2020 उनके लिए बेहद मुश्किल था। लॉकडाउन के दौरान उनके पास काम नहीं था और उनकी बचत भी धीरे-धीरे खत्म हो गई थी। वह उस समय अकेले किराए के घर में रहती थीं और करीब छह महीने की बचत खत्म होने के बाद उन्होंने भारत छोड़कर कहीं और जाने और एक्टिंग छोड़ने तक के बारे में सोचा था। अंजली ने बताया कि इसी दौर में उनके दोस्तों ने उन्हें गोवा ले जाने का प्लान बनाया था। वहीं उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का मैसेज मिला। इस मैसेज ने उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ ला दिया।

46

करण जौहर ने तस्वीर देखकर पसंद किया था

Image Credit :

actress anjali anand instagram

करण जौहर ने तस्वीर देखकर पसंद किया था

अंजली के मुताबिक, शानू शर्मा ने उन्हें बताया कि करण जौहर ने उनकी तस्वीर देखी है और उन्हें एक रोल के लिए पसंद किया है। इसके बाद उन्हें ऑडिशन का मौका मिला। अंजली ने बताया कि फिल्म के लिए कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी विचार किया जा रहा था, लेकिन करण जौहर एक एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे। आखिरकार अंजली को फिल्म में मौका मिल गया।

56

मां ने कहा था- ‘तुझे क्यों मिलेगा वो?’

Image Credit :

youtube

मां ने कहा था- ‘तुझे क्यों मिलेगा वो?’

अंजली ने फराह खान को अपनी मां की उस समय की प्रतिक्रिया भी बताई। उनकी मां को यकीन नहीं था कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और इंडस्ट्री कनेक्शन के अंजली को करण जौहर की फिल्म में काम मिल पाएगा। अंजली ने याद करते हुए बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा था, ‘बड़ी आई करण जौहर को मिलने जा रही है, तुझे क्यों मिलेगा वो?’ उनकी मां का मानना था कि इंडस्ट्री में उनकी कोई पहचान या बैकिंग नहीं थी। हालांकि, अंजली ने आखिरकार ऑडिशन दिया और करण जौहर की फिल्म का हिस्सा बन गईं।

66

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से मिला बड़ा ब्रेक

Image Credit :

instagram

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से मिला बड़ा ब्रेक

अंजली आनंद ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे और करण जौहर ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म से पहले अंजली टीवी की दुनिया में भी काम कर चुकी थीं। वह ‘ढाई किलो प्रेम’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और ‘झलक दिखला जा 11’ में भी नजर आई थीं।

‘बेल बॉटम’ में भी किया था काम

अंजली आनंद इससे पहले फिल्म ‘बेल बॉटम’ में भी नजर आई थीं, हालांकि उसमें उनका रोल अनक्रेडिटेड था। बाद में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से उन्हें फिल्मों में ज्यादा पहचान मिली। हाल ही में वह ‘धमाल 4’ में भी नजर आई हैं। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी हैं।

अब भी काम को लेकर कर रही हैं इंतजार

फराह खान के व्लॉग में अंजली ने यह भी बताया कि ‘धमाल 4’ के बाद फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में लंदन गई थीं, लेकिन किसी शूटिंग के लिए नहीं। अंजली ने साफ कहा कि इस समय उनके पास काम नहीं है। अंजली आनंद की कहानी बताती है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। वजन कम करने की सलाह से लेकर आर्थिक परेशानियों और एक्टिंग छोड़ने के विचार तक, उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन आखिरकार उन्हें करण जौहर की फिल्म में मौका मिला और यहीं से उनके फिल्मी करियर को एक बड़ा ब्रेक मिला।