सीएम योगी ने सोमवार को बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गांवों में बीमारी के दो कारण हैं- गंदगी और पीने के पानी की कमी। स्वच्छता अभियान से गंदगी बंद हुई। हर घर नल योजना से पानी मिल रहा है। अगर कोई टोटी चोरी करके ले जा र
.
दरअसल, टोटी चोरी का मामला 2017 में सपा के यूपी की सत्ता से हटने के बाद सामने आया था। बतौर सीएम अखिलेश को 4-विक्रमादित्य मार्ग पर आवास आवंटित था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पूर्व CM को आवास खाली करने का आदेश दिया था। अखिलेश ने भी अपना आवास खाली कर दिया। इसके बाद भाजपा के लोगों ने उन पर टोटी चोरी करने का इल्जाम लगाना शुरू कर दिया था।
अखिलेश कई बार इन आरोपों का जवाब दे चुके हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमारे ऊपर इल्जाम लगा कि हम टोटी ले गए। मेरे जाने के बाद सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाया गया। यह सब आप भूल सकते हो, मैं नहीं।

10 दिनों में 6,672 लोगों को मिली नौकरी
- 19 सितंबर- MSME, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, आयुष, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 818 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दिए गए।
- 20 सितंबर- यूपी पुलिस में उप निरीक्षक गोपनीय और सहायक उप निरीक्षक लेखा के पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
- 22 सितंबर- सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और सहायक अध्यापक के पदों पर 3,567 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दिए गए।
- 28 सितंबर- 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिले।

राजभर बोले- नौकरी निकलते ही शिवपाल के चेले रेट तय करते थे
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीएम के विजन से विभाग का चेहरा बदला है। 2017 से पहले यह विभाग कागजी विभाग या सफाई तक सीमित माना जाता था। आज हमारा विभाग 57 हजार ग्राम पंचायतों में विकास की सबसे बड़ी धुरी बन चुका है।
6,581 ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती की है। पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की है। आधुनिक पंचायत सचिवालय तैयार किया है। बैंकिंग सेवा के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। ये सीएम योगी की देन है कि बिना पैसे के नौकरी मिली है।
सपा की सरकार में जब भी नौकरी का विज्ञापन निकलता था, तो शिवपालजी के चेले-चमचे पूरे प्रदेश में निकलते थे। नौकरी का रेट तय करते थे, पैसा दोगे तो नौकरी मिलेगी। आप बताओ कि सपा का शासन अच्छा है या सीएम योगी का शासन अच्छा है।
कांग्रेस-सपा के लोग वास्तव में मुर्दा हैं, 2027 में इन्हें साफ करना है
राजभर ने कहा- अगर बिना पैसे के नौकरी चाहिए तो सीएम योगी को तीसरी बार सीएम बनाना है। कांग्रेस-सपा के लोग चिल्लाते हैं कि कुछ नहीं हो रहा है, इनके चश्मे का पावर कम होगा। मुझे खुशी है कि आज से दस साल पहले छात्राओं के पढ़ने की संख्या 40 फीसदी थी। आज 100 फीसदी छात्राएं पढ़ने जा रही हैं। सीएम तो कहते हैं कि यहां लड़की को छेड़ोगे तो आगे यमराज मिल जाएंगे।
कांग्रेस-सपा के लोग वास्तव में मुर्दा हैं, जिंदा नहीं हैं। ये विचारधारा नहीं, विरोध और नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। जनता भाईचारे की राजनीति करना चाहती है। 2027 में सपा को साफ करना है और कांग्रेस को हाफ करना है।

मंत्री शाही बोले- किसी को भी गरीबी की रेखा के अंदर नहीं रखने देंगे
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में साढ़े नौ लाख जवानों को बिना घूसखोरी, बिना भ्रष्टाचार और बिना सिफारिश के नौकरी मिली है। गांधी जी के सपनों का भारत अब बन रहा है। कांग्रेस के लोग गांधी के नाम पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन गांव के हालात ठीक नहीं किए।
मोदी-योगी सरकार के शासन में गांवों तक सड़कों का विस्तार हुआ है। देश में सबसे तेज चलने वाला राज्य यूपी है। तीन करोड़ से अधिक लोगों के व्यक्तिगत शौचालय बन गए हैं। पहले गांव की सड़कें कितनी गंदी थीं, अब गांव की सड़कें साफ हैं।
अब गांवों और ग्रामीणों की तकदीर बदलने की जिम्मेदारी आप लोगों के हाथ दी जा रही है। किसी को भी गरीबी की रेखा के अंदर नहीं रखने देंगे, सभी को बीपीएल से बाहर लेकर आएंगे।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…