
बॉलीवुड ने स्मित मछार को सराहा
Bollywood Stars Reaction on Smit Machchhar: जब 30 सितंबर को फ्लाईदुबई का विमान FZ1073 दुबई से तेल अवीव की उड़ान पर था उस दौरान एक चौंका देने वाली घटना हुई जिसने विमान के अंदर सवार करीब 175 यात्रियों को दहशत में डाल दिया. विमान के भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मछार पर उनके ही ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसके बाद भी मछार ने अपना साहस दिखाया और कॉकपिट का दरवाजा खोला. इसके बाद यात्रियों ने हम्मामी को काबू में लिया और मछार ने फ्लाइट को काबू में लेकर उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई.
साउदी अरब के करीब 34000 फीट की ऊंचाई पर ये घटना हुई. तब तक विमान ने 2 घंटे का सफर पूरा कर लिया था. घटना के बाद स्मित मछार ने हिम्मत से काम लिया. उन्होंने कठिन परिस्थितियों में ना सिर्फ खुद को संभाला बल्कि सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. इसके बाद से ही पीएम मोदी समेत देश-दुनिया के लोगों ने उन्हें रियल हीरो बताया और मछार की खूब तारीफ हुई. सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे भी मछार के मुरीद हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आइए जानते हैं कि मछार पर किन सितारों ने क्या कहा है.
Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 2, 2026
सलमान खान ने की कैप्टन मछार की तारीफ
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कैप्टन मछार की तारीफ करते हुए कहा- ”कमाल कर दिया पायलट जी. हम सभी आपको सैल्यूट करते हैं और आपके साथ उड़ान भरना हमारे लिए भी गर्व की बात होगी. बहुत बहुत बधाई कैप्टन भाई.” पूरा देश कैप्टन स्मिथ मछार की तारीफों के पुल बांध रहा है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. स्मिथ मूल रूप से महाराष्ट्र के घाटकोपर के रहने वाले हैं. मौजूदा समय में वे अबू धाबी के एक अस्पताल में एडमिट हैं जहां उनका इलाज चल रहा है.
Remembering NANA PATEKARS FAMOUS DIALOGUE: Ek Machhhar Aadmiko !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 1, 2026
ये भी पढ़ें- कैप्टन घायल, प्लेन क्रैश का खतराइस 6 साल की बच्ची ने कैसे टाला बड़ा हादसा?
परेश रावल ने याद किया नाना पाटेकर का डायलॉग
एक्टर आर माधवन ने इंस्टा स्टोरी पर मछार के नाम पीएम मोदी का संदेश शेयर करते हुए लिखा- एक सच्चे हीरो के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं. एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी पीएम मोदी का वीडियो संदेश शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कैप्टन, भगवान आपकी रक्षा करे और आपको बचाए. सभी के साथ मिलकर आपने जो सहा है और जो किया है वो अद्भुत है. वहीं एक्टर परेश रावल ने इस दौरान नाना पाटेकर का डायलॉग याद करते हुए कहा- ‘एक मच्छर आदमी को…’
कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा, अदम्य साहस और असाधारण सूझबूझ का नाम हैं Captain Smit Machchhar। 🇮🇳
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्वयं की चिंता किए बिना सैकड़ों लोगों के जीवन की रक्षा के लिए जिस साहस, धैर्य और कर्तव्यपरायणता का उन्होंने परिचय दिया, वह न केवल अनुकरणीय है, बल्कि pic.twitter.com/s1FtT7iEAm
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 1, 2026
रवि किशन ने क्या कहा?
कैप्टन स्मित मछार की तारीफ करते हुए रवि किशन ने कहा- इतने जख्म सहने के बाद भी जिस धैर्य, साहस और लगन के साथ उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई है और खुद के जान की फिक्र किए बिना 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है ये सिर्फ एक मिशाल नहीं है बल्कि हर एक भारतीय के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More