
रायपुर। भारतीय आभूषण उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर मध्य भारत के व्यापारिक कौशल ने राष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ी है। रायपुर के प्रतिष्ठित आभूषण संस्थान अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. (AT Jewellers) को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आयोजित IIJA अवार्ड नाइट में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in Tier 2-3’ श्रेणी में सर्वोपरि चुना गया है।
यह सम्मान ब्रांड की बेदाग शुद्धता, ग्राहकों के दशकों पुराने अटूट विश्वास, समकालीन एवं पारंपरिक डिजाइनों के अनूठे संगम और मध्य भारत में सुदृढ़ रिटेल उपस्थिति का प्रमाण है।

आईबीजेए देश की सबसे पुरानी और शीर्ष बुलियन संस्थाओं में शुमार है। इस भव्य अवार्ड नाइट में देशभर के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स को विनिर्माण उत्कृष्टता, डिजाइन नवाचार और रिटेलिंग में योगदान के लिए आंका जाता है।
कार्यक्रम में IBJA के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट श्री पृथ्वीराज कोठारी और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के संस्थापक श्री जिग्नेश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बॉलीवुड सितारे अरबाज खान, अमीषा पटेल, सेलिना जेटली, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी ने शाम की शोभा बढ़ाई। अवसर पर फैशन शो और रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुईं।
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी की बढ़ती क्षमता से छत्तीसगढ़ के आयात-निर्यात को गति, व्यापार सुगमता पर जोर
इस उपलब्धि पर चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी बने अटूट भरोसे की मुहर है। हमारी स्थापना के मूल में पारदर्शिता, शुचिता और ग्राहक संतोष रहा है।
डायरेक्टर श्री नितिन बरडिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्य और गुणवत्ता की सराहना गौरव का क्षण है और हम बेहतरीन डिजाइन व सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अमित शाह ने MP को दी डेयरी सेक्टर की बड़ी सौगात, उज्जैन में बनेगा 255 करोड़ का प्लांट
डायरेक्टर श्री निकेश बरडिया ने कहा कि यह मान्यता पूरी टीम के परिश्रम और उच्च गुणवत्ता मानकों का परिणाम है और यह हमें सेवा व डिजाइन के मानदंडों को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित करता है।
News Desk
सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।