फर्रुखाबाद में पोते ने बाबा को मारी गोली: दूसरे ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के लिए 10 बीसवा जमीन बेचने से था नाराज - KamalGanj(Farrukhabad) News

Published on 4 अक्टू॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Kamalganj
  • Jahan Ganj Crime | Grandson Shoots Grandfather Over Land Dispute

शिवम शुक्ला | कमालगंज, फर्रुखाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में जमीन बेचने के विवाद में पोते ने अपने बाबा को गोली मार दी। दो गोलियां लगने से बाबा गंभीर रुप से घायल हो गए। दूसरा पोता बाबा को बाइक से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना रविवार शाम 4 बजे की है।

फायरिंग के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पूछताछ शुरू कर दी।

देखिए मामले से जुड़ी तस्वीरें…

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची टीम। जांच में जुटे अधिकारी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची टीम। जांच में जुटे अधिकारी।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ शुरू की।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल हुए तमंचा और कारतूस मिले।

पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल हुए तमंचा और कारतूस मिले।

अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…

जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में गजेंद्र घर से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में लेटे थे। उन्होंने अपने इलाज के लिए 10 बीसवा जमीन बेची थी। जिसकी वजह से पोता अंकित नाराज चल रहा था। शाम को वह 315 बोर तमंचा लेकर बाबा के पास पहुंचा और उन पर फायर कर दिया। जिसमें कंधे और पेट पर गोली लग गई। जिसके बाद दूसरा पोता घटनास्थल पर पहुंचा और बाइक से इलाज के लिए अस्पताल ले गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, गोली मारने के बाद अंकित कुछ देर मौके पर ही बैठा रहा। इसी दौरान उसकी बहनें अन्नू (15) और तन्नू (13) भी वहां पहुंच गईं। अन्नू आरोपी अंकित को बचाकर दूसरे मकान में ले गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से फरार हो गया।

बाबा ने बताया कि उपचार करने के लिए जमीन बेचने का बयाना लिया था।

बाबा ने बताया कि उपचार करने के लिए जमीन बेचने का बयाना लिया था।

घायल गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अपने उपचार करने के लिए जमीन बेचने का बयाना लिया था। इस पर ही नाती ने गोली मारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जहानगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

सीओ आलोक कुमार ने बताया-

QuoteImage

आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

QuoteImage

----------------

ये भी पढ़िए…

लखनऊ में अचानक आई बाढ़ का ड्रोन VIDEO:40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुसा, गलियों में चल रहीं नावें, हजारों परिवारों ने घर छोड़ा

लखनऊ के फैजुल्लागंज में अचानक बाढ़ आ गई है। हालात गंभीर हैं। करीब 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 3 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इलाका छोड़ दिया है। बाढ़ का पानी हर तरफ है, लेकिन पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। पूरी खबर देखिए…

.