'दो इडली-एक डोसा, मोहन यादव पर ही भरोसा':आंदोलन करने वाले शिक्षकों ने कहा- दबाव चाहिए न टकराव चाहिए, मांगों पर संवाद और न्याय चाहिए
भोपाल45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी के नीलम पार्क में आंदोलन में शामिल शिक्षकों को संबोधित करते अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी राकेश दुबे।
प्रदेश के शिक्षकों ने एक कचौरी दो समोसा, इन मर्दों का नहीं भरोसा…. की काट निकालते हुए एक नया नारा दिया है। यह नारा है दो इडली, एक डोसा, मोहन यादव पर ही भरोसा….। TET का विरोध कर रहे शिक्षकों की अब एक ही आस, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समाधान की उम्मीद, न दबाव चाहिए, न टकराव चाहिए, शिक्षकों की मांगों पर संवाद और न्याय चाहिए।
सोशल मीडिया में इस नारे के साथ ही राजधानी के नीलम पार्क में चल रहे आंदोलन में यह भी कहा जा रहा है कि नीलम पार्क भोपाल से शिक्षकों की आवाज, अब मुख्यमंत्री तक पहुंचे हमारी बात।
इस बीच अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर स्पष्ट कर दिया है कि आंदोलन करने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं करेंगे।
कुछ लोगों ने आंदोलन को भटकाने का काम किया
नीलम पार्क में शिक्षकों के आंदोलन को संबोधित करते हुए शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी राकेश दुबे ने कहा कि अब आंदोलन के लिए भोपाल आने वाले शिक्षकों के संभागीय स्तर पर आंदोलन का पहला चरण पूरा हो चुका है।
आज भोपाल संभाग के शिक्षक दूसरी बार धरने पर बैठ गए हैं। दुबे ने कहा कि कुछ लोगों ने आंदोलन को भटकाने के लिए दूसरी जगह जुटकर आंदोलन किया लेकिन अब वे हट गए हैं। नीलम पार्क का आंदोलन नहीं टूटा है। यह आंदोलन जारी है।

डीपीआई में गिरोह बैठे होने का आरोप
प्रांताध्यक्ष दुबे ने कहा कि कल एक बजे शिक्षा मंत्री की ओर से बुलावा आया और हम टीचर्स वहां पहुंचे। दुबे ने कहा कि इस दौरान आयुक्त लोक शिक्षण को भी बुलाया गया।
मंत्री कार्यालय से हमारी मुलाकात का फोटो भी वायरल कराया गया है। दुबे ने कहा कि वे सभी अपने हिस्से का अर्जित अवकाश खर्च कर यहां आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। दुबे ने कहा कि मंत्री ने विस्तार से पूरी बात सुनी है। डीपीआई में एक गिरोह बैठा है जो आयुक्त लोक शिक्षण और शिक्षा मंत्री को बदनाम कराने में जुटा है।

जिनका प्रमोशन हो चुका, वे पात्रता परीक्षा में किस पद के लिए आवेदन करें
शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुबे के अनुसार पात्रता परीक्षा आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। इसमें कहा गया है कि प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसकी डेट 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। इसके लिए कोर्ट में केस लगाया जा रहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति के मामले में पात्रता परीक्षा लेने को कहा है।
दुबे ने यह भी कहा कि जिन शिक्षकों को प्रमोशन मिल चुका है वे किस पद के लिए पात्रता परीक्षा का आवेदन करें, जब नियुक्त हुए थे। शिक्षाकर्मी वर्ग 3 थे और अब उच्च माध्यमिक शिक्षक बन गए हैं तो आखिर किस पद की परीक्षा के लिए आवेदन करें, यह विभाग को स्पष्ट करना चाहिए।

.