पापा, मैं और बेटी मलबे में दबे हैं...' दिल्ली बिल्डिंग हादसे के बाद आया दिल दहला देने वाला फोन

Published on 7 अक्टू॰ 2026

Delhi Seemapuri Building Collapse: दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि 4-5 के मलबे में दबे होने की आशंका है। महिला ने पिता को फोन कर मदद मांगी।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक इमारत के अचानक जमींदोज होने से न्यू सीमापुरी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चार मंजिला इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सबसे ज्यादा चिंता उस महिला और उसकी करीब 3 साल की बेटी को लेकर है, जिसने मलबे के अंदर से अपने पिता को फोन कर मदद की गुहार लगाई।

4 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

हादसा न्यू सीमापुरी के ई-401, ई-ब्लॉक में हुआ। करीब 25 गज के प्लॉट पर बनी बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग के मलबे की चपेट में आसपास की दो अन्य इमारतें भी आईं और उन्हें आंशिक नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी मलबे और लिंटर को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे लोगों को तलाशने का काम जारी है।

यह भी पढ़ें:UP की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, NDA गठबंधन पर Chirag Paswan का बड़ा बयान

अब तक 7 लोगों का रेस्क्यू, 4-5 के दबे होने की आशंका

शाहदरा के डीएम अजय कुमार के मुताबिक, अब तक 7 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका है। रेस्क्यू किए गए लोगों में करीब 3 साल का बच्चा भी शामिल है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अभी 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि भारी मलबा और लिंटर हटने के बाद ही फंसे लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

Scroll to load tweet…

मलबे से आया फोन, पिता से बोली- मुझे और बेटी को बचा लो

हादसे के बाद एक परिवार की बेचैनी और बढ़ गई, जब मलबे में फंसी महिला ने अपने पिता को फोन किया। परिजनों के मुताबिक महिला ने बताया कि वह और उसकी बेटी दोनों मलबे के नीचे फंसे हैं। घटनास्थल पर परिजन लगातार रेस्क्यू टीम से दोनों को जल्द बाहर निकालने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन और बचाव दल फिलहाल सबसे ज्यादा सावधानी के साथ मलबा हटा रहे हैं, क्योंकि अंदर लोगों के जीवित होने की आशंका को देखते हुए हर कदम बेहद सतर्कता से उठाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे में कुल कितने लोग प्रभावित हुए, इसकी पूरी तस्वीर अभियान पूरा होने के बाद ही साफ होगी।

यह भी पढ़ें: India Bloc का शक्ति प्रदर्शन! बस से कूदकर पैदल निकले राहुल गांधी-प्रियंका, चारों तरफ भयंकर भीड़

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।