उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बचीं, विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे, बीजेपी की ‘मशाल यात्रा’ में हादसा

Published on 8 अक्टू॰ 2026

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में गांधीनगर चौराहे पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ (Seva Sankalp Abhiyan) के तहत आयोजित मशाल यात्रा (Mashal Yatra) के दौरान मोहान विधानसभा क्षेत्र (Mohan Assembly Constituency) से भाजपा विधायक बृजेश रावत (BJP MLA Brijesh Rawat) और कार्यकर्ता मिलन पांडे घायल हो गए। मशाल में अधिक केमिकल होने के कारण हाथ जलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस हादसे में उन्नाव की जिला प्रभारी एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी (Minister of State for Higher Education Rajni Tiwari) बाल-बाल बच गईं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को घर भेज दिया गया।

पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता

उन्नाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में हाथों में मशाल लेकर यात्रा चल रही थी। अचानक से भाजपा विधायक बृजेश रावत मशाल की चपेट में आ गए और उनका हाथ जल गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) October 7, 2026


गांधीनगर चौराहे से प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा शुरू होते ही मशाल में भरे तेज केमिकल के कारण अचानक आग फैल गई, जिसकी चपेट में आकर विधायक बृजेश रावत के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए. उनके पास ही खड़ी मंत्री रजनी तिवारी समय रहते बच गईं, लेकिन एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया।

पढ़ें :- BJP को धर्मेंद्र कश्यप ने किया टाटा-बाय-बाय, बोले- ‘पार्टी में घुटन होने लगी थी’

अस्पताल में कराया प्राथमिक इलाज

घटना के तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने घायल विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उनका तुरंत इलाज शुरू किया। इस दौरान अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

विधायक ने बताई आपबीती

इलाज के बाद मोहान विधायक बृजेश रावत ने बताया कि ज्योति मशाल यात्रा के दौरान मशाल में अत्यधिक केमिकल भरा होने की वजह से उनके हाथ झुलस गए। उन्होंने बताया कि जलने की वजह से उनके हाथों की खाल निकल गई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन और दवाएं दीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- 2017 से पहले सिफारिशों के आधार पर होती थी नियुक्ति, अब यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती…