क्या आप भी रखते हैं खुली बालकनी या पोर्च में वॉशिंग मशीन... होश फाख्ता कर देगी ये खबर

Published on 13 अक्टू॰ 2026

क्या आप भी रखते हैं खुली बालकनी या पोर्च में वॉशिंग मशीन... होश फाख्ता कर देगी ये खबर

Seoni Snake In Washing Machine: यदि आप भी अपने घर की बालकनी, पोर्च या खुले स्थान पर वॉशिंग मशीन रखते हैं, तो यह खबर आपके होश फाख्ता कर देगी!

X

सिवनी में कपड़े धोने पहुंची महिला के उड़े होश.(Photo:ITG)

सिवनी में कपड़े धोने पहुंची महिला के उड़े होश.(Photo:ITG)

यदि आप भी अपने घर की बालकनी, पोर्च या खुले स्थान पर वॉशिंग मशीन रखते हैं, तो यह खबर आपके होश फाख्ता कर देगी! जरा सोचिए, आप सुबह-सुबह रोजाना की तरह कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का कवर उठाएं और उसके अंदर आपको 7 फीट लंबा विशालकाय सांप बैठा हुआ दिखे, तो आपका क्या हाल होगा? कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया आज सुबह मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के चूना भट्टी इलाके में रहने वाले संयोग वाघमारे के घर सामने आया, जहां वॉशिंग मशीन के भीतर से 7 फीट लंबा सांप निकला.

दरअसल, चूना भट्टी इलाके में रहने वाले संयोग वाघमारे के घर की महिलाएं आज सुबह जब रोजमर्रा की तरह कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन के पास पहुंचीं और उन्होंने मशीन का कवर हटाया, तो उनके होश उड़ गए.

जैसे ही महिला ने मशीन के अंदर रखे ड्रेनेज पाइप को बाहर निकालने के लिए हाथ अंदर डाला, तो उसका हाथ पाइप पर कुंडली मारकर बैठे सांप की त्वचा से छू गया.

सम्बंधित ख़बरें

जैसे ही महिला की नजर अंदर बैठे विशालकाय सांप पर पड़ी, उसने तुरंत डर के मारे मशीन का ढक्कन वापस बंद कर दिया और चीखते हुए परिजनों को आवाज लगाई. वॉशिंग मशीन में 7 फीट लंबा सांप होने की खबर फैलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए. देखें VIDEO:- 

सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू

घटना के बाद परिजनों ने बिना कोई जोखिम उठाए तत्काल स्थानीय सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी. सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानीपूर्वक वॉशिंग मशीन के भीतर से 7 फीट लंबे विशालकाय सांप को बाहर निकाला. रेस्क्यू के बाद सांप को एक बैग में सुरक्षित बंद कर दूर घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली.

सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने बताया, ''रेस्क्यू किया गया सांप लगभग 7 फीट लंबा था और यह धामन (Rat Snake) प्रजाति का सांप है. धामन सांप गैर-जहरीला होता है, लेकिन इसके विशाल आकार और रंग-रूप की वजह से लोग इसे देखकर डर जाते हैं. बारिश और ठंड के मौसम में सांप अक्‍सर गर्मी और सुरक्षित जगह की तलाश में खुले में रखी वॉशिंग मशीन, कूलर या गाड़ियों के इंजन में घुसकर बैठ जाते हैं."

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि जो लोग वॉशिंग मशीन को घर के बाहर, पोर्च या बालकनी में रखते हैं, वे इस्तेमाल करने से पहले ढक्कन और पाइप की जांच जरूर कर लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

शराब के नशे में करतब दिखाना लड़के को पड़ा भारी, बार-बार सांप के डसने से शरीर में फैला ज़हर

Live TV

aaj tak epaper in hindi