नारनौल में बिजली निगम के कर्मचारियों का धरना:दुर्व्यवहार और मांगों की अनदेखी का आरोप, बोले-सुरक्षा किट कहां गईं, जवाब दें
महेंद्रगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नारनौल में धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में मंगलवार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एसडीओ मोहम्मद अजहरूद्दीन पर दुर्व्यवहार करने और उनकी मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि अधीक्षण अभियंता की ओर से 743 टीएनपी किट जारी की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी भी कर्मचारी को ये किट नहीं मिली हैं। कर्मचारियों की संख्या करीब 650 है।
ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि जब किट जारी हो चुकी हैं तो वे कर्मचारियों तक क्यों नहीं पहुंचीं। कर्मचारियों ने मांग की कि किट की मौजूदा स्थिति स्पष्ट की जाए और सभी कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए।

नारनौल में धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।
मेडिकल कॉलेज के पास बिजली लाइनों में कम दूरी का आरोप
कर्मचारियों ने कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज के पास बिजली की 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की लाइनों के बीच कम दूरी होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि दोनों लाइनों के बीच पर्याप्त अंतर नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। कर्मचारियों के अनुसार, इस मामले में कार्यकारी अभियंता ने संबंधित अधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक निरीक्षण नहीं किया गया।
कर्मचारियों ने मांग की कि मामले की जांच कराकर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं।हुत कम अंतर है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कार्यकारी अभियंता के निरीक्षण के आदेश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
.
खबरें और भी हैं...
महेंद्रगढ़ में बाल कलाकार निभा रहे राम-लक्ष्मण का किरदार: दोनों एक ही परिवार से, ताऊ-चचेरे भाई, दादा-पिता भी कर चुके रामलीला में काम
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की बेटी फर्जी डिग्री पर बनी JE: 1 साल बाद प्रमोशन कैंसिल, नारनौल में क्लर्क पद पर लौटना होगा; स्वास्थ्य मंत्री के करीबी हैं पिता
0:31- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में 600 नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी: सफाई और पैचवर्क पर फोकस, नगर पालिका प्रधान बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं

- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में अवैध पिस्टल समेत युवक अरेस्ट: बेड में छिपाकर रखा, तलाशी में मैगजीन- कातूस भी बरामद, CIA नारनौल ने की कार्रवाई

- कॉपी लिंक
शेयर