वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले में ठोका शतक, विराट कोहली और शुभमन गिल से होने लगी तुलना
Ranji Trophy : वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब उनकी तुलना विराट कोहली और शुभमन गिल से होने लगी है.
Ranji Trophy : वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब उनकी तुलना विराट कोहली और शुभमन गिल से होने लगी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/13/ranji-trophy-2026-10-13-16-27-33.jpg)
Ranji Trophy Photograph: (x)
Ranji Trophy : भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2026-27 खेली जा रही है. रणजी ट्रॉफी में हर राज्य की टीम क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचा रही है. इस सबके बीच वैभव सूर्यवंसी के दोस्त ने अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनके बल्लेबाजी देखने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के साथ उनकी तुलना होने लगी है. इस बल्लेबाज में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंसी के साथ मिलकर कमाल का प्रदर्शन किया था. अब इस प्रदर्शन को सीनियर खिलाड़ियों के बीच भी अपने पहले ही मैच में जारी रखा है.
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी के साथ आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेलने वाले विहान मल्होत्रा हैं. इस 19 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में शतकीय पारी खेली है. विहान का जन्म 1 जुलाई 2027 को पंजाब में हुआ था. विहान पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट टीम में भारत के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाई है. विहान मल्होत्रा पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.
VIHAAN MALHOTRA - THE FUTURE OF INDIAN CRICKET & RCB. ❤️
- Hundred on his debut First Class Match in this Ranji trophy. 💯 pic.twitter.com/70dApweIaK
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 13, 2026
विहान मल्होत्रा ने पंजाब के लिए लगाया शतक
विहान मल्होत्रा रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब की ओर से खेले रहे हैं. इस समय पंजाब और असम के बीच रणजी ट्रॉफी का ग्रुप मैच खेला जा रहा है, जहां विहान मल्होत्रा ने पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़ दिया है. इस मुकाबले में असम ने पहले बैटिंग की और 117 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 373 रन बनाए.
इसके बाद जब पंजाब अपनी पहली पारी की शुरुआत करने के लिए आई तो, विहान मल्होत्रा ने हरनूर सिंह के साथ ओपनिंग की. उन्होंने अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में कमाल की शैली दिखाई और 208 बॉल का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका औसत 49.52 का रहा है.
100 off 191 balls for Vihaan Malhotra
Tons up on FC debut. Lucky to get there, Mukhtar got him to edge on 95 but keeper Ghadigoankar put him down.
Other than that one edge, it's been a composed innings from the 19yo. pic.twitter.com/wsLIfXEzGS
— Abhishek Saini (@abhisheksainiii) October 13, 2026
कोहली और गिल से हुई विहान की तुलना
विहान मल्होत्रा की रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतकीय पारी के बाद उनकी तुलना भारत के स्टार क्रिकेट विराट कोहली और शुभमन गिल से होने लगी है. इन दोनों क्रिकेटर्स ने भी अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में सभी का ध्यान खींच लिया था. विराट 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे, वहीं शुभमन गिल ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था. अब विहान ने भी इन दो स्टार भारतीय क्रिकेटर्स की तरह अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की है, जिसके बाद सभी का ध्यान उन पर आ गया है.
किन खिलाड़ियों में मैच में मचाया धमाल
इस मैच में असम की ओर से कप्तान डेनिश दास ने 186 बॉल में 15 चौकों के साथ 103 रनों की पारी खेली और सिबशंकर रॉय ने 295 बॉल में 20 चौके और 1 छक्के के साथ 143 रनों की पारी खेली. वहीं पंजाब के लिए बॉल के साथ उमेश यादव ने 5 विकेट लिए हैं. वहीं पंजाब के लिए बल्ले के साथ हरनूर सिंह ने 54 रनों की पारी खेली. कप्तान उदय सहारन ने 30 रन बनाए. अब तक पंजाब 80 ओवर में 5 विकेट पर 238 रन बना चुकी है. पंजाब अभी असम से 135 रन पीछे हैं. असम के लए अब तक स्वरूपम पुरकायस्थ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें :न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल
