सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा पर अफसरों को चेतावनी:कहा-काम नहीं हुआ तो हाईकोर्ट के गेट पर धरना देंगे; सॉलिसिटर जनरल को घर नहीं जाने देंगे
नई दिल्ली16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के पास सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के मामले में अधिकारियों को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि अगर काम पूरा नहीं हुआ, तो दोनों जज दिल्ली हाईकोर्ट के गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे और काम पूरा होने तक घर नहीं जाएंगे।
कोर्ट ने यह भी कहा कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) बनर्जी को भी घर नहीं जाने दिया जाएगा। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के पास सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर को केंद्र सरकार से कहा था कि वह दिल्ली हाईकोर्ट और नेशनल जूलॉजिकल पार्क के पास सड़क पार करने वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स लगाने पर फैसला ले।

गौरव बोले- रेड लाइट लगाना काफी नहीं है
सुनवाई के दौरान कोर्ट की मदद के लिए नियुक्त एमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने उस जगह रेड लाइट सिग्नल लगवा दिया है। केवल रेड लाइट लगाना काफी नहीं है।
वहां स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स लगाने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गाड़ियों और पैदल चलने वालों की आवाजाही का अध्ययन करे।
सॉलिसिटर जनरल बोले- रेड लाइट लगाना पर्याप्त है
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल विक्रम बनर्जी ने कहा कि रेड लाइट लगाना पर्याप्त है, लेकिन अगर कोर्ट को लगता है कि और इंतजाम की जरूरत है, तो केंद्र सरकार इसके लिए तैयार है।
इस पर जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि यह लोगों की जान का सवाल है। हम दोनों वहां जाएंगे। आप भी हमारे साथ चलिए। सभी लोग वहां जाएंगे। यह जनहित का मामला है।
याचिका डॉक्टर एस राजसीकरन ने 2013 में दायर की थी
पिछले साल जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के पास पैदल सड़क पार करने की सही व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई थी। सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए यह याचिका हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर एस. राजसीकरन ने 2013 में दायर की थी।
कोर्ट ने कहा था कि इस व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल, फुट ओवरब्रिज और सुरक्षा के दूसरे इंतजाम नहीं होने से सड़क पार करने वाले लोगों की जान को खतरा रहता है।

------------
ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार:कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना; दावा- रोजाना ₹200 करोड़ का नुकसान

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारियों की याचिका पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया। याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी होगी, मेरठ में 3 दिन में 4 को मौत की सजा
1:35- कॉपी लिंक
शेयर
कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत 150 प्रदर्शनकारी डिटेन
1:57- कॉपी लिंक
शेयर
बोरवेल में गिरे-बच्चे का कैमरे में नहीं दिख रहा मूवमेंट: पत्थर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई, 640 फीट की गहराई में अटका है बच्चा
1:15- कॉपी लिंक
शेयर
सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा पर अफसरों को चेतावनी: कहा-काम नहीं हुआ तो हाईकोर्ट के गेट पर धरना देंगे; सॉलिसिटर जनरल को घर नहीं जाने देंगे
0:51- कॉपी लिंक
शेयर