बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

Published on 17 जुल॰ 2026

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

Bankipur By Election: इस हाई प्रोफाइल सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. पिछले साल बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशी इसी स्कूल का बस्ता निशान के साथ चुनाव लड़े थे.

Written By : शशांक कुमार |  Updated at : 17 Jul 2026 07:07 PM (IST)

Preferred Sources

Bankipur By election election symbol of Prashant Kishor party Jan Suraaj is School bag बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह

Source : Jan Suraaj-x

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच चुनाव आयोग प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को चुनाव चिन्ह स्कूल बैग दिया है. प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसको लेकर जानकारी दी है.

मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में इलेक्शन कमीशन द्वारा हमारी पार्टी जन सुराज को 'स्कूल का बस्ता' चुनाव चिन्ह मिला है. उन्होंने बताया कि उम्मीदवार प्रशांत किशोर का चुनाव चिन्ह मतपत्र पर क्रम संख्या 9 पर रहेगा.

बता दें कि पटना जिले की इस हाई प्रोफाइल सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. पिछले साल बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशी इसी स्कूल का बस्ता निशान के साथ चुनाव लड़े थे.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

'आचार संहिता का उल्लंघन कर रही बीजेपी'

वहीं बांकीपुर उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को बीजेपी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की. इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं.

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस संबंध में पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा है.

उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बीजेपी कार्यकर्ता नगर निगम कर्मियों के वेश में पटना की सड़कों पर घूम रहे हैं. वे घरों की दीवारों से हमारे पोस्टर और बैनर हटा रहे हैं, जबकि इन्हें लगाने के लिए हमने मकान मालिकों से अनुमति ली थी.

'चुनाव आयोग करे हस्तक्षेप'

भारती ने आरोप लगाया कि बाद में उन्हीं दीवारों पर बीजेपी के पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब हमने खुद को नगर निगम कर्मी बताने वाले कुछ लोगों से उनका पहचान पत्र मांगा तो वे वहां से भाग गए. आदर्श आचार संहिता के इस गंभीर उल्लंघन को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

Published at : 17 Jul 2026 06:48 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola