
सलमान खान को अनूप जलोटा ने क्या कहा?
Anup Jalota: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए. इस घटना के बाद से ही बॉलीवुड गलियारों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. यह घटना उस वक्त हुई जब टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित एक ग्राउंड से फुटबॉल खेलकर अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे. तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. वहीं, अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर दुख जताया है. साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं को आगे रोकने के लिए सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए.
हाल ही में अनूप जलोटा ने इस मामले को लेकर IANS को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ” काले हिरण के शिकार से जुड़े विवाद की वजह से बिश्नोई समुदाय आहत हुआ है. अनूप जलोटा ने कहा कि, सलमान का माफी मांगना ही इस चल रही दुश्मनी को खत्म करने का एकमात्र तरीका है. वो कहते हैं कि- ”मैं इससे बहुत दुखी हूं. इस सबको रोकने का बस एक ही रास्ता है. सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए.”
सलमान खान से क्या चाहते हैं अनूप जलोटा?
अनूप जलोटा ने कहा कि यह बात पहले भी कही थी. और इस बात पर जोर दिया कि समुदाय को जो गहरी चोट पहुंची है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. वो कहते हैं- ”मैंने यह बात पहले भी कही है. यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समुदाय, जिसे ठेस पहुंची है. उससे माफी मांगी जाए, वरना बिश्नोई समुदाय को आगे भी दुख पहुंचता रहेगा. जो लोग सलमान खान के साथ काम करते हैं, उन्हें भी दुख पहुंचेगा और उनके परिवारों को भी तकलीफ होगी.”
‘सलमान को लेना चाहिए फाइनल फैसला’
अनूप जलोटा ने आखिर में कहा कि, ”सलमान को इस मामले को सुलझाने के लिए एक पक्का फैसला लेना चाहिए. “तो, क्यों न इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने का एक पक्का फैसला लिया जाए? मैं बस यही चाहता हूं.”

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More