नाइंसाफी! अफगानिस्तान के साथ क्या अंपायर ने की चीटिंग? क्लीन बोल्ड हुआ बल्लेबाज फिर भी रहा नॉटआउट, देखें वायरल वीडियो
Afghanistan vs Zimbabwe : यूएई में खेली जा रही ट्राई सीरीज में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इससे कई फैंस के मन में बहुत सारे सवाल भी उठ रहे हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
Afghanistan vs Zimbabwe : यूएई में खेली जा रही ट्राई सीरीज में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इससे कई फैंस के मन में बहुत सारे सवाल भी उठ रहे हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/20/afghanistan-vs-zimbabwe-2026-10-20-11-27-39.jpg)
Afghanistan vs Zimbabwe Photograph: (afp)
Afghanistan vs Zimbabwe : इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में वनडे ट्राई नेशन सीरीज 2026 खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच बीते सोमावार की रात को खेला गया. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया लेकिन अंपायर ने फिर भी उस बल्लेबाज को नॉट आउट दे दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि, क्या अफगानिस्तान के साथ अंपायर ने नाइंसाफी की है. अंपायर ने बल्लेबाज को आउट होने के बाद नॉट आउट क्यों दिया. ये पूरा घटनाक्रम कैसा रहा, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, 19 अक्टूबर को अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 19 अक्टूबर को वनडे मैच खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 294 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे 38.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 136 रन बना पाई और 158 रनों से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे से मैच जीत लिया. इस मैच में जिम्बाब्वे की पारी के दौरान ये पूरा सामना सामने आया.
बल्लेबाज हुआ बोल्ड तो क्यों नहीं दिया गया आउट?
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे की पारी के आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को क्लीन बोल्ड कर दिया. उमरजई की गेंद सीधे स्टंप पर लगी और गिल्लियां बिखर गईं. इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने विकेट मिलने का जश्न मनाना शुरू कर दिया. तभी बोल्ड होने पर ब्रायन बेनेट ने कुछ आपत्ति उठाई. इसके बाद अंपायर ने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया.
क्या था इस आउट और नॉटआउट का पूरा मामला
आपको बता दें कि, जैसे ही उमरजई ने विकेट लिया उसके तुंरंत बाद अंपयार ने इस बॉल को डेड बॉल घोषित कर दिया. इसके बाद बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया. दरअसल, जब उमरजई गेंद डालने के लिए दौड़कर अपने रनअप पर आ रहे थे, तभी बॉल को डिलीवर करने से पहले उनकी कमर में रखा तौलिया नीचे गिर गया. उनका तौलिया पिच के पास गिरा और इससे पहले का ध्यान हंट गया और बॉल सीधे जाकर उनके स्टंप पर लगी.
Biggest controversy of cricket history. 🥶
- Omarzai clean bowled the Brian Bennett, Omarzai towel was dropped just before the bowl delivered
- The umpire called it dead ball. I think, Brian Bennett played it.😱 pic.twitter.com/8KjJrGEYCQ
— 𝐅𝐚𝐧✯𝐁𝐚𝐛𝐚𝐫 𝐀𝐳𝐚𝐦 𝐁𝐥𝐢𝐬𝐬𓃵 (@Bobi_1A) October 19, 2026
क्या कहता है क्रिकेट का नियम
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, बॉल को खेलने से पहले अगर किसी भी वजह से बल्लेबाज का ध्यान भटकता है. तो उसको गेंद खेलनी नहीं चाहिए. बॉल खेलने से बल्लेबाज को हट जाना चाहिए. ब्रायन बेनेट विकेट से नहीं हटे. बल्कि पहले शॉट खेलने की कोशिश की थी. बोल्ड होने के बाद बल्लेबाज ने बॉलर का तौलिया गिरने की शिकायत की और अंपायर ने इसे डेड बॉल घोषित कर दिया. एमसीसी के नियमों के मुताबिक अंपायर का भी बॉल की डिलीवरी से पहले ध्यान भटकता है तो अंपायर बॉल को डेड बॉल घोषित कर सकता है. ऐसा ही अंपायर ने किया और बल्लेबाज आउट होने से बच गया. नियम के अनुसार जब बॉल डेड घोषित कर दी जाती है, तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता है.
अफगानिस्तान के इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने सेदिकुल्लाह अटल के 102 रन और इब्राहिम जादरान की 90 रन की पारी खेली. वहीं बॉल के साथ राशिद खान ने 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 158 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता दिया.
ये भी पढ़ें : IND W VS ZIM W: आज सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
