पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री की कंटेंट क्रिएटर ने खींची यादगार तस्वीर, वायरल वीडियो ने जीता दिल| Navbharat Live

Published on 18 जुल॰ 2026

पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री की कंटेंट क्रिएटर ने खींची यादगार तस्वीर, वायरल वीडियो ने जीता दिल

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 18, 2026 | 07:01 PM IST

विज्ञापन

सार

First-time Flyer : दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री की मदद करने वाले बेंगलुरु के कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है। छोटीसी मदद ने उस यात्री के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

A Bengaluru content creator made a first-time flyer's day special by clicking memorable photos for him at Delhi Airport.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Air Travel Heartwarming Video : छोटी-छोटी मदद कई बार किसी की जिंदगी का यादगार पल बना देती है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेंगलुरु के कंटेंट क्रिएटर रियाज़ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली बार फ्लाइट में सफर करने जा रहे एक यात्री की खुशी को और खास बना दिया।

उन्होंने उस यात्री की तस्वीर खींचकर उसके सफर के पहले अनुभव को यादगार बना दिया। इस खूबसूरत पल का वीडियो रियाज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पहली हवाई यात्रा को कंटेंट क्रिएटर ने बनाया यादगार

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर ब्रिज पर बोर्डिंग के दौरान एक व्यक्ति अपने मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। रियाज़ ने उसे देखा और आगे बढ़कर उसकी मदद की पेशकश की। उस व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए अपना फोन उन्हें देते हुए कहा, “मैं पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा हूं।”

यह सुनते ही रियाज़ ने उसे थोड़ा अलग खड़े होने के लिए कहा ताकि पीछे खड़ा विमान भी तस्वीर में दिखाई दे। इसके बाद उन्होंने उसकी कई तस्वीरें खींचीं और फोन वापस लौटा दिया। तस्वीरें देखकर यात्री के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वीडियो शेयर करते हुए रियाज़ ने कैप्शन लिखा, “Delhi Diaries, Be the reason behind someone’s smile.”

ये खबर भी पढ़ें : जलभराव में फंसी महिला की मदद के लिए रुका बाइक सवार, इंसानियत की मिसाल बना वायरल वीडियो

दुनिया को ऐसे ही मददगार लोगों की जरूरत

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यूजर्स का कहना है कि किसी अजनबी के लिए किया गया ऐसा छोटा-सा काम भी उसकी जिंदगी की खूबसूरत याद बन सकता है। कई लोगों ने रियाज़ की तारीफ करते हुए लिखा कि दुनिया को ऐसे ही दयालु और मददगार लोगों की जरूरत है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि पहली हवाई यात्रा हर किसी के लिए बेहद खास होती है और ऐसे मौके पर किसी की मदद करना उस खुशी को कई गुना बढ़ा देता है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि इंसानियत और छोटी-छोटी अच्छाइयां आज भी लोगों के दिलों को छू लेती हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp