संसद मार्च के बीच मेट्रो अलर्ट: इन पांच स्टेशनों पर अगले आदेश तक रफ्तार पर ब्रेक, सफर से पहले देख लें अपडेट
Mon, 20 Jul 2026 09:20 AM IST
सार
Delhi Metro: सीजेपी के संसद मार्च और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कई मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में पांच मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Delhi Metro: दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Central Secretariat Metro Station closed for public in view of a proposed march to Parliament by CJP today, 20th July.
विज्ञापन
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) tweets, "Due to security reason, Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat and Seva Teerth… pic.twitter.com/SOrlKvYaXpविज्ञापन
— ANI (@ANI) July 20, 2026
डीएमआरसी की ओर से जारी सेवा अपडेट में बताया गया कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है। ऐसे में इन मार्गों से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई है। राजधानी के वीआईपी इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा जांच भी बढ़ा दी गई है।
दरअसल, सीजेपी ने संसद मार्च का आह्वान किया है। इसी क्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के संसद की ओर मार्च करने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.