शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संसद में बोलेंगे या नहीं? सपा ने बताई विपक्ष की रणनीति
Monsoon Session 2026: आज से संसद में मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी बीच चर्चा शुरू हो गई है कि संसद में शिक्षा मंत्री बोलेंगे या नहीं, विपक्ष खुद इसका जवाब दिया है.
Monsoon Session 2026: आज से संसद में मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी बीच चर्चा शुरू हो गई है कि संसद में शिक्षा मंत्री बोलेंगे या नहीं, विपक्ष खुद इसका जवाब दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/education-minister-dharmendra-pradhan-speak-in-parliament-or-not-2026-07-20-09-40-42.jpg)
Education Minister Dharmendra Pradhan
Monsoon Session 2026: आज से संसद में मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद देश में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी जंतर मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन भी कर रही है. इसी बीच चर्चा शुरू हो गई है कि संसद में शिक्षा मंत्री बोलेंगे या नहीं, विपक्ष खुद इसका जवाब दिया है.
मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तब तक सदन में बोलने नहीं देंगे, जब तक कि एक मज़बूत सिस्टम न बन जाए जो यह पक्का करे कि NEET परीक्षा या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक जैसी गड़बड़ी दोबारा न हो. हमारा रुख यह है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी फ़ैसला लेंगे, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे.
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party MP Virendra Singh says, "...We will not allow Education Minister Dharmendra Pradhan to speak in the House until a robust system is established to guarantee that NEET exams or indeed any competitive examination will never be compromised by leaks… pic.twitter.com/1MVncQp6Mz
— ANI (@ANI) July 20, 2026
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के सामने अनगिनत ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और जिनके जवाब देश को तुरंत चाहिए. आज संसद के मानसून सत्र का पहला दिन है. मैं इनमें से कुछ सवाल अभी दर्ज करा रहा हूं, ताकि प्रधानमंत्री को जवाब देने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. तो, कृपया स्पष्ट करें, प्रधानमंत्री जी.
यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर केंद्र को घेरेगा विपक्ष
मुद्दों के लिए सपा ने की बैठक
संसद में मुद्दे उठाने के लिए सपा ने बैठक की. इसमें शामिल होने से पहले SP सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आज लोकसभा में समाजवादी पार्टी बुनियादी और अहम मुद्दों को उठाएगी. SP अभी एक बैठक करने जा रही है. हम फैसला लेंगे और फिर इस मुद्दे को उठाएंगे. अयोध्या राम मंदिर में चंदे के गबन के मामले पर कहा कि यह पूरे देश का मामला है. भगवान राम के मंदिर में चोरी - इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है.
बीजेपी ने विपक्ष पर उठाए सवाल
BJP सांसद रुद्र नारायण पाणि ने कहा कि मुद्दे उठाना विपक्ष का काम है. लेकिन विपक्ष एकजुट नहीं है, यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है. TMC बिखरी हुई है, DMK कांग्रेस से अलग हो गई है और कांग्रेस के सिर्फ 5 विधायकों ने 1 मंत्री पद के लिए विजय सरकार का समर्थन किया, शिवसेना टूट चुकी है. इसलिए, अगर विपक्ष कहता है कि वे INDI अलायंस के तौर पर बोलेंगे, तो सदन की कार्यवाही ठप हो जाएगी. वे सभी चुनाव अलग-अलग लड़ते हैं. इसलिए, विपक्ष एकजुट नहीं है.
पीएम के संबोधन पर कांग्रेस का तंज
संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने संबोधन दिया. इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हमेशा की तरह घिसी-पिटी बातों से की. प्रधानमंत्री ने जिन मुद्दों का जिक्र नहीं किया, उन्हें विपक्ष उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी और आस्था के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला, जिसे RSS-BJP इकोसिस्टम के सदस्यों ने अंजाम दिया और जिसने देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है. दूसरे मुद्दा बताते हुए कहा कि NEET UG 2026 पेपर लीक और CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा की गड़बड़ी, जिसने उस युवा शक्ति को नाराज कर दिया है, जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री सिर्फ ज़ुबानी तौर पर करते रहे हैं.