बूढ़े और गंभीर बीमारी को लेकर उठे सवाल तो सलमान ने कसा तंज, पोस्ट कर बोलें- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'
Salman Khan React on Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठे. अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है.
Salman Khan React on Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठे. अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/salman-khan-26-2026-07-20-08-52-08.jpg)
Salman Khan Photograph: (Salman Khan (Instagram))
Salman Khan React on Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं. लेकिन इस समय एक्टर अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर लोगों को बीमार नजर आए. किसी ने उन्हें कमजोर तो किसी ने बूढ़ा कहना शुरू कर दिया. ऐसे में अब सलमान खान ने लोगों के सवालों पर तंज कसा है और अपनी कुछ फोटोज शेयर कर खुद सवाल खड़े किए हैं.
आधी रात को सलमान खान ने किया पोस्ट
सलमान खान का वीडियो वायरल (Salman Khan Video) होने के बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आधी रात को पांच ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें एक्टरअलग-अलग लुक में नजर आए. कुछ फोटो में उन्होंने काउब्वॉय हैट वाला लुक कैरी किया है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं, सलमान का दूसरा लुक भी काफी शानदार है और उनकी कैप से उनका लुक स्वैग से भरा हुआ लगा रहा है.
सलमान खान ने उठाए सवाल
अपनी इन फोटोज को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में सवाल उठा हैं. एक्टर ने लिखा- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' बता दें, सलमान का ये पोस्ट तब सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसे में एक्टर ने पहले तो ये पोस्ट कर साफ कर दिया है कि उनकी हेल्थ ठीक है. वहीं, उन्होंने ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड जवाब भी दिया है.
ये भी पढ़ें- चेहरे पर उदासी, थकान और ढलती उम्र... सलमान खान का नया वीडियो देख फैंस हुए परेशान, हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता
वायरल वीडियो में क्या था?
हाल ही में सलमान खान ने अपने सभी बाल कटा दिए थे. जिसके बाद से वो अपने सिर पर टोपी लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी कि सलमान ने अपने बालों को अचानक क्यों कटवा लिया. वहीं, हाल ही में एक्टर का जो वीडियो सामने आया, उसमें उनकी हेल्थ पर सवाल उठने लगे क्योंकि वीडियो में उनके चेहरे की थकान, बढ़ती उम्र साफ नजर आई. इतना ही नहीं वो बहुत दुबले भी दिखाई दिए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछने लगे.
Is everything ok with Salman Khan and his health ..? 😳😳 pic.twitter.com/dSSPmz0OCX
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) July 19, 2026
पैप्स पर जताई थी नाराजगी
बता दें, पिछले कुछ समय से सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर किसी मुद्दे पर अपनी राय रख रखते रहते हैं. कुछ दिनों पहले एक्टर को जब हॉस्पिटल के बाहर पैप्स ने स्पॉट किया था तो सलमान प्राइवेसी ना मिलने पर बुरी तरह भड़क गए थे. उन्होंने देर रात करीब 3 बजे कई पोस्ट शेयर कर पैप्स पर गुस्सा जाहिर किया था और प्राइवेसी की मांग की थी. जिसके बाद पैपराजी ने भी बाद में सलमान खान से सरेआम माफी मांगी थी.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से अपनी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर चर्चा में है. पहले फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था और बाद में बदल दिया था. फिल्म की रिलीज काफी समय से अटकी हुई है. हालांकि इसके कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं. इसके अलावा भाईजान , वामशी पेडिपल्ली निर्देशित एक्शन थ्रिलर की भी शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में वो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: भारतीय MMA फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान में दिखाया जलवा, 80 सेकंड में रचा इतिहास