दिल्ली में कहां-कहां बैन है प्रदर्शनकारियों की एंट्री? मानसून सत्र के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

Published on 20 जुल॰ 2026

दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी, जिसके तहत कई सड़कें बंद की गई हैं और कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इसलिए आज दिल्ली जाने वाले लोग और दिल्ली में रहने वाले लोग कुछ रास्तों पर जानें से बचें. वहीं घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें. दरअसल, आज दिल्ली में संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जिसके चलते VVIP मूवमेंट रहेगी. दूसरी ओर, आज कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर से संसद मार्च भी है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके प्रदर्शनकारियों की एंट्री बैन कर दी है.

TRAFFIC ADVISORY

Special traffic arrangements will be in place during the Monsoon Session of Parliament 2026, commencing from 20.07.2026 in the jurisdiction of New Delhi Range.

Heavy vehicular movement and traffic restrictions are expected in and around the Parliament area.… pic.twitter.com/rAKiZfLBAV

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 18, 2026

आज इन सड़कों पर लग सकता है जाम

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक जाम रहेगा. इन सड़कों के अलावा आज विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंड अबाउट, सुनहरी मस्जिद राउंड अबाउट, पटेल चौक राउंड अबाउट, बूटा सिंह राउंड अबाउट, प्राइम चौक राउंड अबाउट, जीआरजी राउंड अबाउट और जलेबी चौक राउंड अबाउट पर ट्रैफिक बाधित हो सकता है.

---विज्ञापन---

इन सड़कों से आना-जान कर सकते लोग

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं. लोग जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंड अबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग से आना-जान कर सकते हैं. नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली या संसद भवन के आस-पास रहने वाले लोग घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.

🚨Prohabitory orders u/s 163 BNSS are in force in New Delhi District except designated protest site at Jantar Mantar Road.

Further, no permission has been sought or granted for any proposed march to Parliament on 20 July 2026.

Citizens are advised not to participate in any… pic.twitter.com/aUio5slVM6

— Delhi Police (@DelhiPolice) July 19, 2026

आपातस्थिति में हेल्पलाइन पर संपर्क करें

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, संभव हो तो लोग आज दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहे. लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी है. ट्रैफिकसे जुड़ी जानकारी के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें. ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095, 011-25844444 तथा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 पर भी संपर्क कर सकते हैं. आज दिल्ली में किसी भी सड़क पर किसी भी समय ट्रैफिक बाधित किया जा सकता है, ऐसे में लोगों से अपील है कि वे आज पूरी सतर्कता बरतें.

---विज्ञापन---