बिहार विधानमंडल के 213 वें मानसून की शुरुआत सोमवार (20 जुलाई) से हो चुकी है. 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र का आज दूसरा दिन है. आज दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा के आसार हैं. विपक्ष सरकार को प्रदेश कानून-व्यवस्था, भरत तिवारी एनकाउंटर, किसानों के मामले के साथ-साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे धरना, हंगामा तथा वंदे मातरम बिल पर भी घेर सकती है. इस बीच सरकार जनता के हित के लिए सात विधेयक का प्रस्ताव भी लायेगी.
विधानसभा में 11:00 बजे से मानसून सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें 11:00 से 1:00 बजे तक प्रश्नोत्तर काल चलेगा. इस दौरान शिक्षा विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग से सदन के सदस्यों द्वारा सूचना मांगी जाएगी. इन सवालों का जवाब संबंधित मंत्री द्वारा दिया जाएगा. इसके अलावा, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री साल 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट सदन सभा की मेज पर रखेंगे. वहीं, पथ निर्माण मंत्री द्वारा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे.
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
कौन से विधेयकों पर हो सकती है चर्चा?
एक से दो बजे के बीच लंच के बाद सरकार सात विधेयक पास करने के लिए प्रस्ताव लेकर आयेगी और उस पर चर्चा होगी. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गृह विभाग से 'बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026' का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लाएंगे, जिसपर विस्तृत चर्चा होगी. उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव वाणिज्य-कर विभाग से जुड़े 'बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026' का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 'बिहार कृषि भूमि (गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए सम्परिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026' और 'बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026' के प्रस्ताव को सदन में पेश किया जाएगा.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंत्री निशांत कुमार 'बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026' और 'बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक, 2026', का प्रस्तान सदन में पेश करेंगे. इसके अलावा 'बिहार चीनी उपक्रम संशोधन विधेयक 2026' को पास करने पर भी चर्चा होगी और इसे मंत्री संजय कुमार सदन में पेश करेंगे. इन सभी विधेयकों पर चर्चा के बाद मंजूरी की मांग की जाएगी.
विधान परिषद में आज किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?
आज विधान परिषद में भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों परर चर्चा की जाएगी. इस दौरान परिषद में ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, उद्योग विभाग, विधि विभाग, गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े मंत्री अपने क्षेत्र की समस्याओं पर जवाब देंगे.
इसके अलावा खादी मॉल में नकली सामग्री की बिक्री पर भी विधान परिषद में चर्चा होगी. ऊर्जा विभाग से जुड़ा मुद्दा विधान परिषद में सबसे अधिक हंगामेदार होने वाला है. कई एमएलसी बिजली की समस्या को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं.
आज विधान परिषद में बिजली आपूर्ति और विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर बात हो सकती है. कुल मिलाकर आज विधानमंडल हंगामा के साथ-साथ जनता के हित के लिए उपयोगी भी साबित होने वाला है.
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
और पढ़ें