'शिक्षा सुधार की लड़ाई में छात्रों के साथ हूं...' स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की खास अपील

Published on 21 जुल॰ 2026

'शिक्षा सुधार की लड़ाई में छात्रों के साथ हूं...' स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की खास अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा Image Credit source: PTI

Preity Zinta Support Sonam Wangchuk And Students: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लगातार बॉलीवुड सितारों का सपोर्ट मिल रहा है. अब मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी छात्रों का समर्थन किया है. प्रीति ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. प्रीति ने मंगलवार को X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया और सोनम वांगचुक, साथ ही नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में अपनी बातें लिखी हैं.

प्रीति जिंटा ने लिखा, “मुझे भरोसा है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करेगी, ताकि उनकी सेहत और न बिगड़े. सोनम, आप कृप्या अपना अनशन खत्म करें. आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है, जितनी कि ये लड़ाई. आप और छात्र भारत और हमारे युवाओं के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं.”

प्रीति जिंटा ने और क्या लिखा?

प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, “हमारे एजुकेशन सिस्टम को बेहतरन बनाने की इस लड़ाई में हर एक स्टूडेंट्स और सोनम को मेरा पूरा सपोर्ट है. आप सभी को और भी ज्यादा हिम्मत मिले. जय हिंद”

I hope our govt starts a meaningful dialogue with Sonam Wangchuk and the student bodies so his health does not deteriorate any further ! Please end your fast Sonam. Your health is as important as this fight. You and the students are fighting for the future of India and for our

— Preity G Zinta (@realpreityzinta) July 21, 2026

कब से सोनम वांगचुक का अनशन जारी?

बता दें कि सोनम वांगचुक ने 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के सपोर्ट में अनशन की शुरुआत की थी. बाद में उनकी सेहत बिगड़ती चली गई. जिसके बाद अनशन के 21वें दिन पुलिस ने उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था. हालांकि, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म नहीं किया. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल से मेदांत अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें-

शाहरुख खान की किंग का कितना काम हुआ पूरा? ऐसी है अगले शेड्यूल की तैयारी, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

60% शूट हो चुकी थी आमिर खान की टाइम मशीन, फिर अचानक क्यों लगा फिल्म पर ताला?

बहरहाल, प्रीति जिंटा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. उनकी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. वो 8 सालों के बाद किसी भी फिल्म में नजर आने वाली हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button