आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 'भोजपुरी बवाल' शो में एक्ट्रेस ने एक-दूसरे पर लगाए ये गंभीर आरोप

Published on 25 जुल॰ 2026

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 'भोजपुरी बवाल' शो में एक्ट्रेस ने एक-दूसरे पर लगाए ये गंभीर आरोप

Bhojpuri Bawal Amrapali Dubey-Kajal Raghwani: भोजपुरी बवाल नाम का जियो हॉटस्टार पर नया रियलिटी शो आने वाला है. इसके कुछ प्रोमो सामने आए हैं. जिसमें आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली.

Bhojpuri Bawal Amrapali Dubey-Kajal Raghwani: भोजपुरी बवाल नाम का जियो हॉटस्टार पर नया रियलिटी शो आने वाला है. इसके कुछ प्रोमो सामने आए हैं. जिसमें आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली.

author-image

New Update

Amrapali Dubey and Kajal Aggarwal (1)

Photograph: (jiohotstarreality/Instagram)

Bhojpuri Bawal Amrapali Dubey-Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री अब अपना पहला बड़ा रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawal) लेकर आने वाला है. शो के प्रोमो रिलीज होते ही इसकी एक्साइटमेंट लोगों के बीच बढ गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह हैं भोजपुरी की दो जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani). शो के प्रोमो में दोनों के बीच जबदस्त भिड़ंत देखने को मिली. जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दोनों ने एक-दूसरे पर इनसिक्योरिटी से लेकर अवॉर्ड्स तक कई गंभीर आरोप लगाए. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले बड़े रियलिटी शो ने बटोरी सुर्खियां

'भोजपुरी बवाल' भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला रियलिटी शो माना जा रहा है. इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ', तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी समेत कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. जियो हॉटस्टार अपने चैनल पर लगातार नए-नए प्रोमो जारी कर रहा है, जिनसे शो को लेकर लोगों की जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है. हाल ही में सामने आए प्रोमो में आम्रपाली और काजल की बहस ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा.

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी आपस में भिड़ीं

जियो हॉटस्टार पर जारी प्रोमो में काजल राघवानी आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाती दिखाई दीं. वह आम्रपाली से कहती है कि वह उनसे इनसिक्योर रहती हैं. काजल की यह बात सुनते ही आम्रपाली भड़क जाती हैं और कहती है कि वो इनसिक्योर होता है. इसके बाद बहस और तेज हो जाती है. आम्रपाली कहती है कि हर अवॉर्ड शो में उन्हें बोला जाता है कि यह अवॉर्ड काजल का है. जवाब में काजल कहती हैं कि जहां भी उन्हें अच्छे मौके मिलते हैं, वहां आम्रपाली पहुंच जाती हैं. इस पर आम्रपाली सीधे कहती हैं कि अगर ऐसा है तो इसका प्रूफ करो न. दोनों की इस तीखी बहस ने लोगों का जबदस्त ध्यान खींचा और शो को देखने के लिए लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. 

प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर भी जारी रही तकरार

शो में शुरू हुई यह बहस यहीं खत्म नहीं हुई. प्रोमो रिलीज होने के बाद काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर गूगल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. उन्होंने 'Unsecured' शब्द का हिंदी मतलब बताते हुए लिखा कि पहले गूगल करिए, फिर मुझे करेक्ट करिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीखने के लिए पूरी लाइफ पड़ी है और वह सीखती रहेंगी. काजल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस का मुद्दा बन गया है. फैंस भी इस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है और अपनी फेवरेट्स एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं. 

 ये भी पढ़ें: 'मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी आदिपुरुष', मनोज मुंतशिर ने देश के लोगों से मांगी माफी, फिल्म को लेकर पत्नी ने भी दी थी सलाह

आम्रपाली ने भी दिया करारा जवाब

काजल की पोस्ट के कुछ ही समय बाद आम्रपाली दुबे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब दिया. उन्होंने 'Insecure' और 'Unsecure' दोनों शब्दों का स्क्रीनशॉट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि किसी पर झूठे आरोप लगाने से पहले यह जांच लेना चाहिए कि जिस बारे में बात कही जा रही है, वहां सही ग्रामर का यूज हो रहा है या नहीं. आम्रपाली की यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

मां की बात सुन छलक पड़े आम्रपाली के आंसू

भोजपुरी बवाल के एक अन्य प्रोमो में आम्रपाली की मां उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह देती हैं कि उनका वजन बहुत ज्यादा है, इस पर ध्यान दो. मां की यह बात सुनते ही आम्रपाली इमोशनल हो जाती हैं. वह कहती हैं कि हर कोई उन्हें हर टाइम वजन कम करने की सलाह देता रहता है और ऐसी बातें उन्हें यह बातें बहुत परेशान करती हैं. बता दें कि भोजपुरी बवाल शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

ये भी पढ़ें:18 घंटे 'बैटलग्राउंड', 12 घंटे 'नागिन 7' की शूटिंग, प्रियंका चाहर ने बताया कैसे बिना सोए करती थीं लगातार काम