तिलक की एक पारी और टूट गया धोनी और रैना का रिकॉर्ड

Published on 25 जुल॰ 2026

Image

एमएस धोनी और तिलक वर्मा (साभार-X)

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय उप-कप्तान तिलक वर्मा के बल्ले का कमाल देखने को मिला। तिलक ने 29 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने चौथे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 94(43) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक ने इस पारी के दम पर एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

धोनी और रैना से आगे निकले तिलक

उप-कप्तान तिलक वर्मा ने दिग्गज एमएस धोनी और सुरेश रैना और साथी खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया। अब वो टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया के लिए रन बनाने के मामले में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। तिलक के नाम अब 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 44.16 की औसत और 145.37 के स्ट्राइक रेट से 1,634 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120* है। उन्होंने अब धोनी (98 मैचों में 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1,617 रन और रैना (78 मैचों में 29.18 की औसत और 134.87 के स्ट्राइक रेट से 1,605 रन को पीछे छोड़ दिया।

टॉप पर हैं हिटमैन रोहित शर्मा

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। रोहित शर्मा (159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 151 पारियों में 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4,231 रन, जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं), विराट कोहली (125 मैचों की 117 पारियों में 48.69 के औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4,188 रन, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं) और सूर्यकुमार यादव (113 मैचों की 107 पारियों में 36.35 के औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3,272 रन, जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं)।

2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन

इस साल तिलक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, उन्होंने 18 मैचों और पारियों में 34.69 की औसत और लगभग 149 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और 60* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

Sameer Thakur

समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article