- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Gohana Grain Market Protest | Farmers Gherao Hafed Manager Over Paddy Procurement
सोनीपत38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोहाना में किसान नेता सत्यवान नरवाल की अगुआई में प्रोटेस्ट करते किसान।
प्रदेश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से फसलों की सरकारी खरीद शुरू करने के बाद भी सोनीपत जिले की गोहाना अनाज मंडी में पीआर की खरीद नहीं हो पा रही है। मंडी में PR धान की सरकारी खरीद और उठान (lifting) शुरू न होने से परेशान किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मंडी परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
मंडी में पिछले कई दिनों से अपनी PR धान की फसल लेकर बैठे किसानों का आरोप है कि सरकारी आदेशों के बावजूद गोहाना मंडी में खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है। 1 अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू होनी थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो धान की बोली लग रही है और न ही मंडी से फसल का उठान हो रहा है। इसके कारण मंडी में चारों तरफ धान के ढेर लगे हैं।

मंडी में पिछले कई दिनों से अपनी PR धान की फसल लेकर बैठे किसानों का आरोप है कि सरकारी आदेशों के बावजूद गोहाना मंडी में खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है।
घेराव के दौरान खिसकती दिखीं हैफेड मैनेजर
प्रदर्शन के दौरान जब किसान अपनी समस्याओं को लेकर हैफेड की गोहाना मैनेजर ज्योति के पास पहुंचे, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसान नेताओं और आम किसानों ने मंडी में फैली अव्यवस्था और खरीद न होने पर उनसे सीधे सवाल पूछे।
किसानों के तीखे सवालों का कोई स्पष्ट जवाब न होने के कारण हैफेड मैनेजर ज्योति मौके से निकलती नजर आईं, जिससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। किसानों का कहना है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और किसानों की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
किसान नेता ने सरकार को घेरा
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने मंडी में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सरकार ने 1 अक्टूबर से PR धान की खरीद का वादा किया था, लेकिन गोहाना मंडी में अब तक 1 क्विंटल धान का उठान भी नहीं किया गया।
किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आज जब किसानों ने एकजुट होकर आवाज उठाई और प्रशासन को घेरा, तब जाकर खरीद शुरू करने की बात कही गई है। यह किसानों के संघर्ष और एकता की पहली जीत है।"

किसानों के विरोध और दबाव के बाद हैफेड की गोहाना मैनेजर ज्योति ने खरीद में हो रही देरी पर अपनी सफाई दी।
मैनेजर ज्योति का बयान
किसानों के विरोध और दबाव के बाद हैफेड की गोहाना मैनेजर ज्योति ने खरीद में हो रही देरी पर अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा खरीदे गए धान को राइस मिलरों को सौंपा जाता है, लेकिन मिलरों द्वारा समय पर उठान न किए जाने के कारण मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई थी और खरीद रुकी पड़ी थी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अब एक राइस मिलर के माध्यम से गोहाना मंडी में PR धान का उठान तत्काल प्रभाव से शुरू करवाया जा रहा है, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी।
किसानों की मांग
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार और मंडी प्रशासन से मांग की है कि मंडी में PR धान की सरकारी खरीद और उठान की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के तुरंत चालू रखी जाए। किसानों का कहना है कि यदि उठान समय पर नहीं हुआ तो मंडियों में जगह नहीं बचेगी और किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने या मंडी के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दिए गए आश्वासन के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे।
.
खबरें और भी हैं...
सोनीपत में BJP कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका: JNU स्टूडेंट यौन उत्पीड़न में कांग्रेस पर चुप्पी का आरोप; जिलाध्यक्ष बोलीं- पक्ष स्पष्ट करे

- कॉपी लिंक
शेयर
जेल में रहेगा सोनीपत का कुख्यात गैंगस्टर विक्की चिटाना: कृष्ण हत्याकांड में नहीं मिली जमानत; कोर्ट बोली- इस पर 19 केस दर्ज, ये एक अभ्यस्त अपराधी

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में इलाज के दौरान महिला की मौत: बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा हुए थे घायल; ड्राइवर फरार

- कॉपी लिंक
शेयर
दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़: सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की
0:45- कॉपी लिंक
शेयर