फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। ...और पढ़ें

प्रेम कीटाणु का फर्स्ट लुक हुआ आउट
HighLights
'प्रेम कीटाणु' का फर्स्ट लुक हुआ जारी
वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में
फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में नए विषयों पर फिल्में अक्सर बनती रहती हैं। अब जल्द ही एक ऐसी ही फिल्म आ रही है, जिसका टाइटल काफी निराला और अलग है। इस फिल्म का नाम है 'प्रेम कीटाणु'। जी हां, हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है और इस फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं।
'प्रेम कीटाणु' का फर्स्ट लुक आउट
फिल्म प्रेम कीटाणु (Prem Keetanu) का हाल ही में एलान किया गया है। फिल्म का टाइटल पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म में नजर आने वाले सितारों की लिस्ट भी सामने आ गई है। फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय नजर आएंगे।
-1786533455297.webp)
वीर पहाड़िया को आपने इससे पहले 'स्काई फोर्स' में देखा होगा, जिसमें वह अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ दिखे थे। अब वीर को एक नई फिल्म मिली है, जिसमें उनके साथ अपारशक्ति खुराना भी दिखेंगे। अपारशक्ति और वीर के साथ इस फिल्म में धुरंधर में जमाल जमीली के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश बेदी भी नजर आएंगे। साथ में निखिल विजय भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म के टाइटल से ही समझ आ रहा है कि फिल्म में भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। फिल्म में उन लड़कों की कहानी है, जिनको कॉलेज में न मार्क्स मिले, न उम्मीद, न प्यार, कुछ मिला तो सिर्फ दोस्त और खूब सारे हार्टब्रेक्स।

मतलब प्यार और परीक्षा के बीच अटके इन लड़कों की जिंदगी में और कौन सी मुश्किलें आएंगीं, यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म आज के युवाओं और उनकी जिंदगी, महत्वाकांक्षाओं और प्यार से जुड़े संघर्षों को मजेदार और बेहद सहज अंदाज में पेश करती है।
फिल्म का निर्देशन 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'एस्पिरेंट्स' फेम निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। अवानिका फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म गांधी जयंती यानि 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना ये है कि फिल्म पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है।