Raaka: अल्लू अर्जुन की 'राका' में नेगेटिव रोल में दिखेगी ये एक्ट्रेस? कास्टिंग को लेकर खोला बड़ा राज

Published on 3 अक्टू॰ 2026

Raaka: ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी से तहलका मचाने के बाद अल्लू अर्जुन अब अपनी अगली पैन-इंडिया थ्रिलर ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं. एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक हो चुकी है. वहीं, मेकर्स बड़े लेवल पर इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहे हैं. यह अल्लू अर्जुन के करियर की अब तक की सबसे महंगी और ग्रैंड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इस पिक्चर में दीपिका पादुकोण बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. वहीं, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर का नाम भी प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहा है. हालांकि, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या लेक्ष्मी की फिल्म में एंट्री हो गई है. अब एक्ट्रेस ने बताया कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.

एक्ट्रेस ऐश्वर्या लेक्ष्मी ने हाल ही में क्लियर किया है कि वो अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का हिस्सा नहीं हैं. दरअसल एक इंटरव्यू में कास्टिंग से जुड़ी अफवाहों पर उन्होंने बात की है. वहीं, इस प्रोजेक्ट में अपनी एंट्री की अटकलों पर विराम लगा दिया. हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि ‘राका’ में एक रोल के लिए ऐश्वर्या पर विचार किया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया था कि वो एक नेगेटिव किरदार निभा सकती हैं.

ऐश्वर्या लेक्ष्मी ने ‘राका’ को लेकर क्या कहा?

अफवाहों को खारिज करते हुए ऐश्वर्या लेक्ष्मी ने इंडिया टुडे से कहा- ”नहीं, मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं. कोई तो मुझे इस फिल्म में कास्ट कर लो.” हालांकि, अब अगर फिल्म का हिस्सा नहीं है, तो पूरा फोकस उन एक्ट्रेस पर रहेगा, जिनका नाम सामने आया है. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना इस फिल्म में रक्षक (Protector) के रोल में होंगी. जो दीपिका पादुकोण के किरदार की जान बचाने और उनकी लड़ाई में अहम रोल प्ले करेंगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं, बल्कि 3 अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं. इनमें से एक अवतार डिवाइन वॉरियर का होगा, तो दूसरा ग्रे-शेड्स से भरा रहेगा. चर्चा ऐसी भी है कि यह फिल्म तीन अलग-अलग टाइमलाइन्स में घूमेगी. ऐतिहासिक दौर से लेकर मॉर्डन समय तक की कहानी को टाइम-ट्रैवल और फैंटेसी से जोड़ा गया है. बताते चलें कि ‘राका’ को लगभग 800 करोड़ के बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button