नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Railway NFR Sports Quota Recruitment 2026
- Published: 26 Jul 2026, 03:33 PM IST
- Last Updated: 26 Jul 2026, 03:33 PM IST
Railway NFR Sports Quota Recruitment 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। देशभर के पात्र भारतीय खिलाड़ी इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 56 पद भरे जाएंगे।
पे लेवल ग्रेड पे पद
लेवल-2/3 ₹1900 / ₹2000 21
लेवल-1 ₹1800 35
कुल — 56
इन पदों पर नियुक्तियां अलीपुरद्वार, कटिहार, रंगिया, लुमडिंग और तिनसुकिया मंडलों में की जाएंगी।
किन खेलों के खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन?
भर्ती में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। प्रमुख खेलों में शामिल हैं—
तीरंदाजी
एथलेटिक्स
बैडमिंटन
बास्केटबॉल
बॉक्सिंग
क्रिकेट
फुटबॉल
टेबल टेनिस
वॉलीबॉल
वेटलिफ्टिंग
गोल्फ
कबड्डी
पावरलिफ्टिंग
शैक्षणिक योग्यता
लेवल-2 और लेवल-3 के लिए 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास।
लेवल-1
10वीं पास या आईटीआई या एनसीवीटी (NAC) प्रमाणपत्र। खेल उपलब्धि भी जरूरी
- उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद की मान्य खेल उपलब्धियां होनी चाहिए।
- लेवल-2/3: राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी अथवा निर्धारित प्रतियोगिताओं में न्यूनतम तीसरा स्थान।
- लेवल-1: मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी या निर्धारित प्रदर्शन।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।
लेवल-3: ग्रेड पे ₹2000
लेवल-2: ग्रेड पे ₹1900
लेवल-1: ग्रेड पे ₹1800
इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
बिना लिखित परीक्षा ऐसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी
1. स्पोर्ट्स ट्रायल (40 अंक)
इसमें उम्मीदवारों का मूल्यांकन इन आधारों पर होगा—
खेल क्षमता
शारीरिक फिटनेस
प्रदर्शन
कोच का मूल्यांकन
25 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे।
2. इंटरव्यू और मूल्यांकन (60 अंक)
खेल उपलब्धियां – 50 अंक
शैक्षणिक योग्यता – 10 अंक
न्यूनतम चयन अंक
लेवल-3: 65 अंक
लेवल-2 और लेवल-1: 60 अंक
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- खेल प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ईबीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी।
- नियुक्ति के बाद कम से कम पांच वर्ष तक भारतीय रेलवे में सेवा देने का बॉन्ड भरना होगा।
- उम्मीदवारों को निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।
- स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल होने के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा।
- खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान अपना खेल उपकरण स्वयं साथ लाना होगा।