Raipur Central Jail Surprise Inspection 2026: रायपुर: केंद्रीय जेल रायपुर में शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रतिबंधित सामान की जांच के लिए यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडीएम उमाशंकर बांधे के नेतृत्व में हुई।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
ACCU और सेन्ट्रल जोन के अफसर-कर्मचारी रहें शामिल
पुलिस की टीम सुबह 11 बजे जेल पहुंची और दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग बैरकों की जांच की। इस दौरान करीब 50 पुलिस जवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सेंट्रल जोन के थानों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
Raipur Central Jail Surprise Inspection 2026: टीमों ने जेल परिसर के साथ अलग-अलग बैरकों में जाकर कैदियों और उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली। जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने एक साथ कई बैरकों की चेकिंग की। महिला बैरक के लिए अलग टीम लगाई गई।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
नहीं मिली को प्रतिबंधित सामग्री
करीब चार घंटे चले इस तलाशी अभियान के दौरान कोई विशेष आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि ऐसे औचक निरीक्षण जेल की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने और प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए किए जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Hatta Suicide News : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। मां के निधन की सूचना पर किया सुसाइड
केन्या में सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत, अधिकतर कैथोलिक तीर्थयात्री
बिहार: पटना में कार के भीतर मिला वृद्ध का शव, खुदकुशी का संदेह
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर बीएसएफ की कार्रवाई में दो लोगों की मौत पर विरोध जताया
चश्मा पहने वानर की वायरल तस्वीर पर हो गया खुलासा, श्रीरामायण कथा के प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, कहा- पहले पूरी फिल्म देखिए
Web Title: Raipur Central Jail Inspection: Joint Police-Administration Team Conducts Four-Hour Search