Rajasthan Assembly Session Live: विधानसभा में सियासी संग्राम, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

Published on 20 अग॰ 2026

Live

Thu, 20 Aug 2026 11:41 AM IST

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 20 Aug 2026 11:41 AM IST

खास बातें

Rajasthan Assembly Session Live Updates: राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के छठे सत्र की शुरुआत आज गुरुवार सुबह 11 बजे से होगी। मानसून सत्र के पहले दिन सदन में सात दिवंगत पूर्व जनप्रतिनिधियों के निधन पर शोकाभिव्यक्ति कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होने की परंपरा है। हालांकि, सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सरकार के विरोध और नारेबाजी के साथ कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं। मानसून सत्र से जुड़ी हर बड़ी राजनीतिक हलचल, कांग्रेस के पैदल मार्च, बीजेपी की रणनीति और विधानसभा की कार्यवाही के लाइव अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन

Rajasthan assembly monsoon session live Congress March Rajasthan Assembly

राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा का छठा सत्र आज से - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:40 AM, 20-Aug-2026

रवींद्र सिंह भाटी ने की सरकारी भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने की मांग

रवींद्र सिंह भाटी ने 4200 ग्रेड पे तक की सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी तरह खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर रोक लगेगी। भाटी ने ग्रामीण युवाओं को समान अवसर देने की वकालत की। साथ ही चेतावनी दी कि युवाओं के आंदोलन में सरकारों को गिराने की ताकत है।

11:09 AM, 20-Aug-2026

पहली बार विधायकों को रोका गया: हिंडोली विधायक अशोक चांदना

हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि वे 13 साल से विधायक हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार देखने को मिला है कि सत्र के पहले दिन एक भी कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

10:59 AM, 20-Aug-2026

कांग्रेस का विरोध तेज, सचिन पायलट भी धरने में शामिल हुए

कांग्रेस का विरोध तेज - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को विधानसभा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि मामले में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। इस दौरान सचिन पायलट भी धरने में शामिल हुए।

10:46 AM, 20-Aug-2026

कांग्रेस विधायकों का धरना, अंदर जाने पर अड़े

राजस्थान विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए। विधायक शिक्षा विभाग में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका जा रहा है। विधायक अंदर जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

10:43 AM, 20-Aug-2026

विधायक अमीन कागजी का सरकार पर हमला

विधायक अमीन कागजी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को विधानसभा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करार दिया। कागजी ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और पिछले दो वर्षों में बच्चों की मौतों का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विधानसभा अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।

10:37 AM, 20-Aug-2026

राजस्थान विधानसभा परिसर में प्रवेश को लेकर कांग्रेस विधायकों का हंगामा

राजस्थान विधानसभा परिसर में प्रवेश को लेकर हंगामा हो रहा है। विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर कांग्रेस विधायकों और मार्शल प्रतिनिधियों के बीच विवाद की स्थिति बनी है। मार्शलों ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस विधायक अंदर प्रवेश करने पर अड़ गए। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी है। कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

10:17 AM, 20-Aug-2026

सात दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि

सदन में सात पूर्व जनप्रतिनिधियों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इनमें पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटील, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. भास्कर राव सहित राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य शामिल हैं।

10:17 AM, 20-Aug-2026

छठे सत्र की बैठक सुबह 11 बजे

16वीं राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा सचिवालय की कार्य-सूची के अनुसार शुरुआत में गत सत्र में पारित उन विधेयकों का विवरण सदन की मेज पर रखा जाएगा, जिन्हें राज्यपाल की स्वीकृति मिल चुकी है।

09:23 AM, 20-Aug-2026

बीजेपी भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी में

निकाय चुनावों के ऐलान के बीच बीजेपी भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी में है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर करीब दो घंटे तक विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने विधायकों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सदन में मजबूती से रखने का टास्क दिया।

08:48 AM, 20-Aug-2026

Rajasthan Assembly Session Live: विधानसभा में सियासी संग्राम, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के छठे सत्र की शुरुआत आज सुबह 11 बजे होगी। मानसून सत्र के पहले दिन सात दिवंगत पूर्व जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस विधायक आवास से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेंगे। पार्टी का फोकस सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने और जनता से जुड़े सवालों को सदन में उठाने पर रहेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.