Rajasthan Panchayat Election 2026: “गाँव के कुंवारों को मिलेगी लुगाई, कराउंगी शादी”.. सरपंच चुनाव में उतरने से पहले इस लड़की का हैरान करने वाला वादा, आप भी सुनें | IBC24

Published on 9 अक्टू॰ 2026

Anita Saini Jhunjhunu Rajasthan Viral Video: जयपुर: राजस्थान में जल्द ही पंचायत के चुनाव होने है। तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है, लिहाजा ऐसे उम्मीदवार जो इस चुनाव में हिस्सा लेने का मन बना चुके है वह अब मतदाताओं को लुभाने में जुट गए है। हालाँकि इस बीच एक युवती का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी वजह है उसके वादे।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

'सबको दिलाएंगी लुगाई'

दरअसल जस्थान के झुंझुनूं के एक गांव की रहने वाली अनिता सैनी ने इस दफे अपने पंचायत से सरपंच के दावेदारी का मन बनाया है। आने वाले दिनों में वह नामांकन भरेंगी और अपनी चुनावी यात्रा शुरू करेंगे। लेकिन इससे पहले गांव के अविवाहित युवाओं के लिए किये गए वादे सुर्ख़ियों में है। अनीता सैनी ने कहा है कि, वह सरपंच का चुनाव लड़ना चाहती है और अगर वह सरपंच चुनी जाती है तो गाँव के अविवाहित युवाओं के शादी कराएंगी, उन्हें बीवी दिलाएंगी। आप भी सुनें अनीता सैनी का ये बयान

इनका नाम अनीता सैनी है ,एन राजस्थान के झुंझुनूं के एक गांव की रहने वाली है

यह आने वाले सरपंच के चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़ी हो रही है

इनका कहना है कि अगर मैं जीत जाती हु सरपंच का चुनाव तो गांव के विकास के साथ साथ

सभी कुंवारे भाइयों, जिनकी शादी नहीं हो रही है ,मै लड़की की व्यवस्था करा के शादी कराउंगी

— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) October 9, 2026

चार चरणों में होंगे चुनाव, 20 तक होंगे संपन्न

Anita Saini Jhunjhunu Rajasthan Viral Video: गौरतलब है कि, भाजपा शासित राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने इसका ऐलान किया। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 25 अक्टूबर 2026 को होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 31 अक्टूबर, तीसरे चरण में 6 नवंबर और चौथे चरण में 16 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इन चुनावों में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे। राज्य में कुल 1,403 जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव होगा। ये सदस्य 41 जिला परिषदों से चुने जाएंगे। वहीं 457 पंचायत समितियों में 8,245 पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।

14,403 ग्राम पंचायतों में चुने जायेंगे सरपंच

इसके अलावा प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव होंगे। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1,30,584 वार्ड हैं। चुनाव के जरिए करीब 1.69 लाख पंचायती राज प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य अपने बीच से 41 जिला प्रमुख चुनेंगे। वहीं पंचायत समिति सदस्य 457 प्रधानों का चुनाव करेंगे।

कब जारी होगा चुनाव नोटिफिकेशन?

Anita Sini Jhunjhunu Rajasthan Viral Video: राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव का सार्वजनिक नोटिफिकेशन 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर होगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 15 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए चरणवार नोटिफिकेशन भी जारी होंगे। पहले चरण का नोटिफिकेशन 8 अक्टूबर, दूसरे चरण का 13 अक्टूबर, तीसरे चरण का 19 अक्टूबर और चौथे चरण का नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

EVM और बैलेट पेपर से होगा मतदान

राजस्थान पंचायत चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए मतदान अलग तरीके से होगा। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इन चुनावों में प्रदेश के करीब 4 करोड़ 3 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा। 41 जिला प्रमुख पदों में से 20 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह 457 प्रधान पदों में से 221 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जयपुर और जोधपुर में 11-11 पंचायत समितियों के प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रहेंगे।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Anita Saini Jhunjhunu Rajasthan Viral Video: राज्य की 14,403 सरपंच सीटों में करीब 7,200 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें 3,058 सीटें ST, 2,493 सीटें SC और 1,961 सीटें OBC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं 1,30,584 वार्ड पंच पदों में करीब 65 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 21,962 पद SC और 19,117 पद ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

Read Also This:

भारत कई फसलों में आत्मनिर्भर, पानी की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौतीः संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

लातूरः पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की

उप्र मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा हवाई अड्डे के नामकरण के प्रस्ताव को मंजूरी समेत कई फैसले हुए

मेरठ में पति के निजी अंग पर चाकू से हमले के आरोप में पत्नी हिरासत में

बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया