साउथ सुपरस्टार Rajinikanth की Jailer 2 पर बड़ा अपडेट, 250 फिल्में करने वाले एक्टर का फर्स्ट लुक आउट

Published on 19 सित॰ 2026

साउथ सुपरस्टार Rajinikanth की Jailer 2 पर बड़ा अपडेट, 250 फिल्में करने वाले एक्टर का फर्स्ट लुक आउट

जेलर 2 से सूरज वेंजरमोडु का लुक आउट

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. जेलर 2 फिल्म के जरिए रजनीकांत ने बता दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. वे इस फिल्म में 75 साल की उम्र में भी लीड एक्टर का रोल प्ले करने जा रहे हैं. इस फिल्म के पिछले पार्ट का कलेक्शन शानदार रहा था. अब इस फिल्म के जरिए वे 2026 में फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनकी पिछली फिल्म कुली को जनता का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में वे इस फिल्म के जरिए जोरदार कमबैक करना चाहेंगे और इसके पहले पार्ट को भी तोड़ना चाहेंगे. फिल्म को लेकर अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं.

हाल ही में इस बात की अनाउंसमेंट की गई थी कि फिल्म की रिलीज को ज्यादा वक्त नहीं बचा है. एक महीने से कम समय में जेलर 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. ऐसे में मेकर्स ने अब प्रमोशन्स के लिए तगड़ी प्लानिंग की है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज़ बना रहे इसके लिए मेकर्स ने हाल ही में ऐलान किया कि नियमित रूप से फिल्म के नए अपडेट्स शेयर किए जाते रहेंगे. इस क्रम में नई शुरुआत हो गई है. फिल्म से सूरज वेंजरमोडु का लुक शेयर कर दिया गया है. सूरज साउथ इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं और 250 से भी ज्यादा फिल्मों में नजर आए हैं.

Introducing Suraj Venjaramoodu as Dileep from the world of #Jailer2 🔥@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial #SurajVenjaramoodu @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren @Alagiakoothan #SantoshRaju @kabilanchelliah pic.twitter.com/fqPDTqHo18

— Sun Pictures (@sunpictures) September 18, 2026

कैसा है सूरज वेंजरामोडु का लुक?

सूरज वेंजरमोडु की बात करें तो जेलर 2 फिल्म से उनका लुक काफी खास है. वे अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वे दिलीप के रोल में नजर आएंगे. सन पिक्चर्स ने एक्स पर दिलीप के किरदार में सूरज का लुक शेयर किया है. इस लुक में उनका दमदार अंदाज नजर आ रहा है. 35 सेकंड के टीजर में स्वैग में नजर आ रहे हैं. वे कार से निकलते हैं और सिगार फूंकते हुए कार के बोनट पर बैठ जाते हैं. उनकी चेहरा बेखौफ अंदाज स्टाइलिश और आंखों में ठहराव नजर आ रहा है. जाहिर है कि इस लुक ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur BO: ओवरसीज में मिर्जापुर द मूवी की हॉफ सेंचुरी, लेकिन 300 करोड़ से अब भी 1 कदम दूर, फिल्म के लिए तीसरा वीकेंड है खास

जेलर 2 फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत का लीड रोल है. वहीं इसमें सेजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, मिरणा मेनन, जतिन शरन, योगी बाबू और सूरज वेंजरमोडु नजर आएंगे. फिल्म में कई स्टार्स का कैमियो भी होगा. इसमें मोहनलाल, शिव राजकुमार, विजय सेतुपति, ऋतिक रोशन और विनायकन का नाम भी शामिल है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button