Rakhi Sawant Arrest Warrant: राखी सावंत के खिलाफ 16 साल पुराने केस में गिरफ्तारी वारंट जारी, एक्ट्रेस बोलीं- जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चले जाएंगे

Published on 18 अक्टू॰ 2026

Rakhi Sawant Arrest Warrant: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) के खिलाफ 16 साल पुराने युवक की खुदकुशी मामले में झांसी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके बाद राखी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है और वह युवक को जानती तक नहीं हैं। राखी ने ये भी कहा कि देश की जनता के लिए उन्हें जेल जाना पड़े तो भी उन्हें मंजूर है।

राखी बोलीं- जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चले जाएंगे

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में राखी सावंत नीले कपड़ों में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, "आप सबको तो मालूम है? इसके पीछे कौन है, क्या है? देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चले जाएंगे। भारत माता की जय। जय भीम..जय महाराष्ट्र। वंदे मातरम।"

कहा- 2010 के केस से मेरा कोई लेना-देना नहीं

राखी ने वीडियो में कहा कि भाई 2010 का केस है। जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। चैनल चालू था, मेरा स्वयंवर हुआ था। 25-30 साल पहले। आप समझ रहे हो? तो वहां पर राखी का इंसाफ एक शो आया था तो सबके कॉन्टेक्ट हुए। मैं तो एक होस्ट थी, जो मुझे चैनल बोलने के लिए कहता था मैं बोलती थी। आप समझ रहे हो? यह जो लड़का, मैं तो इसको जानती भी नहीं। क्या है? मुझे तो याद भी नहीं। 30 साल पुराना है, मेरी याददाश्त ही चली गई है।"

'राखी के इंसाफ' शो से जुड़ा है मामला

सरकारी वकील मृदुल श्रीवास्तव के मुताबिक 2010 में मुंबई में 'राखी के इंसाफ' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी का युवक लक्ष्मण अपनी मां सावित्री के साथ गया था। आरोप है कि शो के दौरान राखी सावंत ने उसके साथ अभद्रता की थी। इसके बाद लक्ष्मण ने सदमे में आकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मां ने राखी के खिलाफ आरोप लगाए थे।

ये खबर भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपी अनिल पंडित का पोस्ट और ऑडियो वायरल, चश्मदीद ने बताया घटना का हाल

1 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश

शासकीय अधिवक्ता मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल जज एफटीसी सीएडब्लू अंजलि की अदालत ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनकी टीम के सदस्यों को गिरफ्तार कर 1 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। राखी को झांसी कोर्ट में जमानत के लिए अपनी अटेंडेंस लगानी होगी।

लेखक