Red-Green Bangle For Rakhi: राखी के लिए परफेक्ट है ये रेड-ग्रीन बैंगल सेट, हाथ दिखेंगे चांद से सुंदर

Published on 22 अग॰ 2026

Rakhi Special Red-Green Bangle Design: राखी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ानी है तो रेड-ग्रीन बैंगल सेट जरूर ट्राई करें। देखें राजस्थानी चूड़ा, लाख बैंगल, रेन ड्रॉप, वेलवेट और कश्मीरी चूड़ियों के खूबसूरत डिजाइन, जो आपके राखी लुक को बनाएंगे सबसे खास और स्टाइलिश।

राखी के त्योहार पर अगर आप हाथों को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो रेड-ग्रीन बैंगल सेट शानदार ऑप्शन हैं। लाल और हरे रंग का कॉम्बिनेशन एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। राजस्थानी चूड़े से लेकर लाख और वेलवेट बैंगल तक, ये डिजाइन हर उम्र की महिलाओं को पसंद आएंगे।

रेड ग्रीन राजस्थानी चूड़ा

राखी के लिए राजस्थानी स्टाइल का रेड-ग्रीन चूड़ा आपके हाथों को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देता है। लाल और हरे रंग की चूड़ियों के साथ गोल्डन डिटेलिंग वाला चूड़ा खासतौर पर खूबसूरत लगता है। इसे लहंगा, अनारकली या राजस्थानी प्रिंट वाले सूट के साथ पहनकर फेस्टिव लुक को और निखारा जा सकता है।

रेड ग्रीन लाख बैंगल

लाख की चूड़ियां हमेशा से इंडियन फेस्टिव फैशन का हिस्सा रही हैं। रेड-ग्रीन लाख बैंगल में ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न एलिगेंस भी नजर आता है। आप पतली लाल-हरी लाख चूड़ियों को गोल्डन कंगन के साथ पेयर कर सकती हैं। राखी पर यह कॉम्बिनेशन सिंपल आउटफिट को भी खूबसूरत बना देगा।

रेन ड्रॉप रेड ग्रीन बैंगल

अगर आपको थोड़ा यूनिक और ग्लैमरस डिजाइन पसंद है, तो रेन ड्रॉप पैटर्न वाला रेड-ग्रीन बैंगल सेट ट्राई करें। इसमें बूंद जैसी डिटेलिंग चूड़ियों को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाती है। यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बढ़िया है, जो राखी के दिन ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं।

रेड ग्रीन वेलवेट बैंगल विथ गजरा कंगन

वेलवेट बैंगल और गजरा कंगन का कॉम्बिनेशन फेस्टिव लुक को रिच और रॉयल बना सकता है। रेड और ग्रीन वेलवेट के साथ गोल्डन गजरा कंगन हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है। इसे सिल्क साड़ी, बनारसी सूट या हैवी एथनिक ड्रेस के साथ पहनें। राखी के लिए यह सेट फोटो में भी बहुत अट्रैक्टीव लगेगा।

इसे भी पढ़ें- 15-20 साल की बहन को राखी पर दें फैंसी कुंदन स्टड, चेहरे पर आएगी स्माइल

रेड ग्रीन प्लेन रेशमी बैंगल विथ कश्मीरी चूड़ियां

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं तो प्लेन रेशमी रेड-ग्रीन बैंगल के साथ कश्मीरी चूड़ियां पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन ज्यादा भारी नहीं लगता और हाथों को खूबसूरत फेस्टिव टच देता है। खासतौर पर हल्के रंग के सूट या साड़ी के साथ लाल-हरी चूड़ियां बेहद खूबसूरत कंट्रास्ट लुक देती है।

इसे भी पढ़ें- कजरी तीज पर पहनें सोने सी दिखने वाली नथ के 6 फैंसी ट्रेडीशनल डिजाइंस