Redmi अपनी नई Note 17 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन 6 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च होगा और 11 अगस्त से पहली सेल शुरू होगी। जानें संभावित फीचर्स और अन्य डिटेल्स।
Redmi Note 17 India Launch Date: 6 अगस्त को भारत में होगी धांसू एंट्री, इस दिन से शुरू होगी पहली सेल।
- Published: 21 Jul 2026, 10:06 AM IST
- Last Updated: 21 Jul 2026, 10:06 AM IST
Xiaomi का नया Redmi Note 17 भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देने वाला है। चीन में लॉन्च होने के करीब एक सप्ताह बाद अब इसके इंडिया लॉन्च डेट और पहली सेल की जानकारी लीक हो गई है। मशहूर टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा, जबकि इसकी पहली सेल 11 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से फोन के कई अहम फीचर्स भी सामने आए हैं।
Redmi Note 17 के संभावित फीचर्स
लीक के मुताबिक, Redmi Note 17 में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो सामान्य इस्तेमाल में आसानी से पूरे दिन से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती है। फोन में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को बेहतर कलर क्वालिटी, गहरे ब्लैक और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
50MP कैमरे के साथ आएगा फोन
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 में 50MP Light Fusion 400 सेंसर दिया जा सकता है। यह सेंसर खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़े-ः Motorola Edge 70 Max: भारत में सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स
RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन
इससे पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में फोन का बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Blue और Dark Night कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। लॉन्च के समय Xiaomi अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर सकती है।
चीन मॉडल से अलग हो सकता है भारतीय वर्जन
Redmi Note 17 सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च हो चुकी है, जहां इसे नए डिजाइन, बड़ी बैटरी और 1.5K डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि भारतीय वर्जन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि Xiaomi अक्सर अलग-अलग बाजारों के हिसाब से अपने स्मार्टफोन्स में बदलाव करती है।
कीमत और अन्य जानकारी का इंतजार
फिलहाल Redmi Note 17 की भारत में कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और अन्य स्पेसिफिकेशंस का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के करीब कंपनी इन सभी जानकारियों से पर्दा उठाएगी।