'सरकार सुन रही समस्याएं, समय पर होगा समाधान': छात्र आंदोलन पर बोले संजय झा, फरक्का संधि पर RJD को घेरा; पूछा-1996 में कौन मुख्यमंत्री था - Patna News

Published on 26 अग॰ 2026

'सरकार सुन रही समस्याएं, समय पर होगा समाधान':छात्र आंदोलन पर बोले संजय झा, फरक्का संधि पर RJD को घेरा; पूछा-1996 में कौन मुख्यमंत्री था

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में छात्रों के आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने छात्र आंदोलन को लेकर कहा कि छात्रों की अपनी समस्याएं हैं और सरकार उनकी समस्याओं को सुन रही है।

उन्होंने भरोसा दिया कि छात्रों की सभी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाएगा। संजय झा ने कहा कि कुछ लोग आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और समय आने पर सभी मुद्दों पर फैसला किया जाएगा।

फरक्का संधि को लेकर RJD पर हमला

फरक्का संधि को लेकर संजय झा ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'आज आरजेडी के लोग इस मुद्दे पर प्रवचन दे रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि 1996 में जब यह संधि हुई थी, तब बिहार में किसकी सरकार थी और मुख्यमंत्री कौन थे?

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जदयू फरक्का संधि के खिलाफ है। केंद्र सरकार से भी इस संधि को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फरक्का संधि से बिहार का अहित हुआ है।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार के फैसलों की तारीफ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर लिए जा रहे तीन बड़े फैसलों पर भी संजय झा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसका इतिहास लिखा जाएगा। वर्तमान सरकार भी उसी तर्ज पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार आज महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है और यह निश्चित तौर पर बड़ी बात है।

तेजस्वी के लाठीचार्ज के आरोप पर पलटवार

तेजस्वी यादव के सरकार पर लाठीचार्ज कराने और ‘लाठी मार सरकार’ होने के आरोप पर संजय झा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘छात्रों के मुद्दे पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।’

.

खबरें और भी हैं...

  • महिलाओं के स्टार्टअप के लिए 2 लाख तक देगी सरकार: PhD फेलोशिप के लिए हर महीने 10 हजार की मदद; 4700 पुलिस दीदियों को स्कूटी-बाइक मिलेगी

    PhD फेलोशिप के लिए हर महीने 10 हजार की मदद; 4700 पुलिस दीदियों को स्कूटी-बाइक मिलेगी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना में छात्रों का प्रदर्शन, TRE-4 में बदलाव की मांग: स्टूडेंट से मिले चिराग; लाठीचार्ज पर तेजस्वी का तंज- चोर चोरी से जाए...सीनाजोरी से नहीं

    स्टूडेंट से मिले चिराग; लाठीचार्ज पर तेजस्वी का तंज- चोर चोरी से जाए...सीनाजोरी से नहीं|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar1:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना में नर्सिंग स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज का VIDEO: यूनिवर्सिटी में हंगामा-तोड़फोड़, पुलिस के साथ झड़प-पत्थरबाजी, गाड़ियों के शीशे तोड़े, सड़क पर बैठ गए

    यूनिवर्सिटी में हंगामा-तोड़फोड़, पुलिस के साथ झड़प-पत्थरबाजी, गाड़ियों के शीशे तोड़े, सड़क पर बैठ गए|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बेगूसराय में गंगा उफनाई, 50 हजार लोग बाढ़ से घिरे: बिजली गिरने से एक की मौत; अगले 48 घंटे में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

    1:10
    • कॉपी लिंक

    शेयर