टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 13, 2026, 04:25 PM IST
Anupamaa Actor Replace Rohit Chandel In Sairaab: टीवी सीरियल सैराब से रोहित चंदेल की छुट्टी होने वाली है। मेकर्स ने अनुपमा के एक एक्टर को सैराब के लिए फाइनल कर लिया है, जिसकी एंट्री जल्द ही होगी।
![]()
rohit chandel and anupama actor (photo credit- instagram)
Anupamaa Actor Replace Rohit Chandel In Sairaab: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) कुछ समय पहले ही स्टार प्लस पर ऑन एयर हुआ है। इस शो में रोहित चंदेल (Rohit Chandel) और मदिराक्षी मुंडले लीड रोल में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस शो के लीड एक्टर रोहित चंदेल पोक्सो एक्ट में बुरी तरह फंस गए हैं। रोहित पर 16 साल की लड़की का पीछा करना और लड़की से साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसके बाद से ही वह जेल में बंह है। ऐसे में अब शो के मेकर्स ने रोहित को रिप्लेस करने का फैसला लिया है। दावा है कि रोहित की जगह सैराब में अनुपमा (Anupamaa) में नजर आए एक एक्टर की एंट्री होने वाली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। Lock Upp 2: शो में मुफ्त की रोटियां तोड़ने आए ये 6 कंटेस्टेंट्स, घटिया गेम प्लान ने फैंस का दिमाग किया खराब
रोहित चंदेल को रिप्लेस करेंगे सागर पारेख
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि रोहित चंदेल अपने विवाद की वजह से मेकर्स के साथ वर्क कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जिसका असर अब शूटिंग पर पड़ रहा हैं। रोहित जेल में बंद हैं और उनके हिस्से की शूटिंग नहीं हो रही हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब सख्त कदम उठाया है। मेकर्स ने रोहित को रिप्लेस करने का फैसला कर लिया है। इसी रिपोर्ट पर अब अपडेट आया है और उस एक्टर का नाम सामने आ गया है, जो रोहित चंदेल को सीरियल सैराब में रिप्लेस कर रहे हैं। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, सैराब में अनुपमा एक्टर सागर पारेख की एंट्री हो रही हैं। सागर रोहित को शो में रिप्लेस करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। Lock Upp 2: 'बदला लेने पर लगी', Shilpa Shinde पर फूटा Shivangi Joshi की बहन शीतल का गुस्सा, सुनाई खरी खोटी
जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे सागर पारेख
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस रोल के लिए मेकर्स ने कई एक्टर्स को अप्रोच किया था और इसमें सागर पारेख फाइनल हो गए हैं। अब सिर्फ पेपर वर्क बचे हैं। दावा है कि पेपर वर्क होते ही सागर पारेख तुरंत ही इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगे, जिसके साथ ही मेकर्स की तरफ से भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा। बता दें कि रोहित चंदेल के नाम के साथ जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से मेकर्स शो को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते हैं। मेकर्स नहीं चाहते कि एक्टर की वजह से शो की टीआरपी गिरे, जिस वजह से ही मेकर्स की तरफ से रातों रात ये फैसला लिया गया है।
![]()
कविता author
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article