Royal Enfield Himalayan 440: रॉयल एनफील्ड की नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 440, 4 सितंबर को लॉन्च होने वाली है और डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield की नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 देश में 4 सितंबर को लॉन्च होने वाली है और उससे पहले ही यह डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर से इस मॉडल की कई जानकारी सामने आई है। इससे ग्राहकों को यह अंदाजा मिलेगा कि वह इस बाइक से क्या उम्मीद कर सकते हैं।
क्या है इसमें खास?
यह मोटरसाइकिल ओरिजिनल Himalayan 440 प्लैटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी द्वारा नई Himalayan 450 लॉन्च करने के बाद दो साल पहले ही Himalayan 411 को बंद कर दिया गया था। हालांकि, पुराना प्लैटफॉर्म स्क्रैम 440 के तौर पर जारी रहा जो एक फोकस्ड क्रॉसओवर थी और जिसे 443cc इंजन के साथ पेश किया गया था। Royal Enfield अब उस इंजन को दोबारा एडवेंचर सेगमेंट में लाने जा रहा है।
नए अपडेट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों से पता चलता है कि Royal Enfield में आने वाली Himalayn 440 की देश भर में डिलीवरी शुरू कर दी है। लॉन्च से पहले कम से कम एक यूनिट डीलरशिप यार्ड में देखी गई है। हालांकि, मोटरसाइकिल का ज्यादातर हिस्सा कवर के नीचे ढका हुआ है लेकिन इस तस्वीर में राइडर के कॉकपिट का साफ लुक मिलता है और कुछ खास अपडेट्स का पता चलता है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 440 जल्द होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा ऑफ-रोड एडवेंचर का मजा
क्या मिले नए फीचर्स?
इसमें एक मेन बदलाव Royal Enfield का ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम है जिसे पहले Hunter 350, Meteor 350 और Classic 350 जैसे मॉडल्स में दिया जा चुका है। इस सिस्टम से स्मार्टफोन को जोड़ा जा सकता है। इसकी मदद से राइडर्स टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, कॉल-मैसेज अलर्ट पा सकते हैं और रास्ते में आसानी के लिए अपने फोन को पेयर कर सकते हैं।
कितनी होगी कीमत?
Royal Enfield 440 को Scram 440 और Himalayan 450 के बीच में रखा जाना तय माना जा रहा है जिससे कंपनी को अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल लाइनअप में कीमत के बड़े अंतर को भरने में मदद मिलेगी। Himalayan 450 की एक्स-शोरूम कीमत 3.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से 3.39 लाख रुपए के बीच है। Himalayan 440 की एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपए से 2.70 लाख रुपए हो सकती है।