SA20 5वां सीजन- फ्रेंचाइजियों ने फाइनल किए खिलाड़ी: सैम करन की डरबन्स में वापसी; 7 अक्टूबर को ऑक्शन में 19 स्लॉट्स के लिए लगेगी बोली

Published on 7 अग॰ 2026

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 के 5वें सीजन से पहले सभी 6 फ्रेंचाइजियों ने ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और प्री-साइन किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। 7 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन से पहले अब लीग की टीमों में केवल 19 स्लॉट्स ही खाली बचे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 17 जनवरी से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा।

3 बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप में मिचेल मार्श का डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श SA20 में अपना डेब्यू 3 बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ करने जा रहे हैं। द हंड्रेड में सनराइजर्स के स्वामित्व वाली लीड्स टीम का हिस्सा रहे मार्श अब सेंट जॉर्ज पार्क के फैंस के बीच नजर आएंगे। सनराइजर्स की बैटिंग लाइन-अप में उनके साथ क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप मौजूदा चैंपियन है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप मौजूदा चैंपियन है।

सैम करन और जो रूट की हुई नई और पुरानी टीमों में वापसी

शुरुआती दो सीजन में एमआई केप टाउन का हिस्सा रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब डरबन्स सुपर जायंट्स (DSG) के लिए खेलेंगे। यहां वे अपने इंग्लैंड के साथी खिलाड़ी जोस बटलर के साथ मैदान साझा करेंगे। वहीं, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक बार फिर पार्ल रॉयल्स (बोलैंड पार्क) में लौट आए हैं, जहां वे लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के साथ ओपनिंग करते दिखे थे।

प्रिटोरिया कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर में साल्ट और शॉर्ट शामिल

पिछले सीजन की उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के लिए इंग्लैंड के फिल साल्ट और ऑस्ट्रेलिया के मैट शॉर्ट को अपनी टीम में जोड़ा है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में द हंड्रेड में वेल्श फायर के लिए एक साथ ओपनिंग कर रहे हैं। कैपिटल्स के पास पहले से ही डेवाल्ड ब्रेविस, शेर्फेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल और कॉनर एस्टरहुइज़न जैसे पावर-हिटर्स मौजूद हैं।

2 टीमों के 19 खिलाड़ियों के स्क्वॉड पूरे

डरबन्स सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने ऑक्शन से पहले ही अपने 19 खिलाड़ियों के पूरे स्क्वॉड लॉक कर लिए हैं। बाकी बची 4 टीमों में 19 स्लॉट्स खाली हैं। जोबर्ग सुपर किंग्स को 7, MI केप टाउन को 6 और प्रिटोरिया कैपिटल्स को 5 खिलाड़ी खरीदने होंगे। सभी 6 फ्रेंचाइजियों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों के प्री-साइनिंग स्लॉट्स भर लिए हैं, जबकि सुपर किंग्स के पास अभी वाइल्डकार्ड पिक का विकल्प बाकी है।

17 जनवरी को ओपनिंग मैच, 21 फरवरी को फाइनल

SA20 का 5वां सीजन 17 जनवरी (रविवार) से शुरू होगा। पहला मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा, जो पिछले सीजन के फाइनल का रिपीट होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला (फाइनल) रविवार, 21 फरवरी को न्यूलैंड्स में आयोजित किया जाएगा।

डरबन्स सुपर जायंट्स (फुल 19 स्क्वॉड)

जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, सुनील नरेन, केन विलियमसन, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डारिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, एडेन मार्करम, काइल सिमंड्स, क्वेना मफाका, एंडिले सिमलेन, हेनरिक क्लासेन।

जोबर्ग सुपर किंग्स (मौजूदा स्क्वॉड)

ल्यूस डु प्लॉय, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस, मैथ्यू डी विलीयर्स, डोनावॉन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, दुआन जानसेन, राइली रूसो, जानको स्मिट, प्रिनेलन सुब्रायन, जेरेन बाचर।

MI केप टाउन का स्क्वॉड

राशिद खान, निकोलस पूरन, विल जैक्स, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, थॉमस केबर, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, ट्रिस्टन लूस।

पार्ल रॉयल्स की टीम

जो रूट, डेविड मिलर, सिकंदर रजा, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, गुडाकेश मोती, डेनियल लॉरेंस, थॉमस रियू, काइल वेरेन, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, डेलानो पॉटगीटर, हार्डस विलजोएन, रुबिन हरमन, आसा ट्राइब, कीगन लायन-कैशे, जैकब जोहानेस बैसन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, न्कोबानी मोकोएना।

प्रिटोरिया कैपिटल्स का स्क्वॉड

फिल सॉल्ट, मैथ्यू शॉर्ट, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉनर एस्टरहुइजन, विहान लुब्बे, ब्राइस पार्सन्स, गिडियन पीटर्स, लिजाड विलियम्स, कोडी यूसुफ, बायांडा मजोला।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप का स्क्वॉड

मिचेल मार्श, क्विंटन डिकॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रूगर, एडम मिल्ने, रिशाद हुसैन, लुथो सिपामला, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, जेम्स कोल्स और मिचेल वान ब्यूरेन सीजे किंग, जेपी किंग।

.