
सैमसंग मोबाइलImage Credit source: सैमसंग
Samsung ने कुछ दिनों पहले ही में एम सीरीज में Galaxy M47 5G को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था और अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी ने चुपचाप लॉन्च के 8 ही दिन बाद इस फोन की कीमत 8000 रुपए बढ़ा दी है. ये फोन 29 जून 2026 को 25,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. अब 8000 रुपए की बढ़ोतरी के बाद ये फोन 32,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.
Samsung Galaxy M47 5G Price: नई कीमत
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यही वेरिएंट 32,999 में मिल रहा है. 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपए में लॉन्च किया गया था लेकिन अब ये वेरिएंट 36,999 रुपए में मिल रहा है.
8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को 33,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, अब ये वेरिएंट आपको कीमत में बढ़ोतरी के बाद 41,999 रुपए में मिलेगा. नई कीमत के साथ फोन कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन पर लिस्ट है. मुकाबले की बात करें तो सैमसंग का ये लेटेस्ट फोन इस प्राइस रेंज में वीवो, ओप्पो और रेडमी ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Samsung Galaxy M47 Specifications
- स्क्रीन: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस फ्लैट सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल हुआ है.
- प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 710 जीपीयू है.
- कैमरा सेटअप: पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलेगा. फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया गया है.
- बैटरी: 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
ये भी पढ़ें- अश्लील विज्ञापन मामले में Meta ने दिया सरकारी नोटिस का जवाब, जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

तरुण चड्ढा
स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.
Read More