SCOOP: Govinda-Sunita Ahuja की निजी लड़ाई कहीं फ्लॉप ना करा दे बेटे Yash Ahuja का करियर!!

Published on 20 अग॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Aug 20, 2026, 11:43 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का पारिवारिक विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो गोविंदा-सुनीता आहूजा की लड़ाई का काला साया इनके बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर पर भी पड़ सकता है।

Image

SCOOP: Govinda-Sunita Ahuja की निजी लड़ाई कहीं फ्लॉप ना करा दे बेटे Yash Ahuja का करियर!!

KEY HIGHLIGHTS

  • लगातार बढ़ रही है गोविंदा-सुनीता आहूजा की लड़ाई
  • बेटे हर्षवर्धन डेब्यू करने के लिए हैं तैयार
  • सुनीता ने वापस लिया तलाक केस

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की निजी लड़ाई इन दिनों मीडिया में छायी हुई है। पिछले कुछ महीनों से सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा के खिलाफ खूब बयानबाजी की है, जिसके चलते काफी खबरें बनी हैं। बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी कि सुनीता आहूजा ने कोर्ट में फाइल किया गया अपना तलाक केस वापस ले लिया है। गोविंदा के मैनेजर ने ये खबर मीडिया को दी है कि सुनीता ने सबकुछ भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है ताकि परिवार एक साथ रह सके। इन सारी खबरों से जहां सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं, वहीं इंडस्ट्री के ट्रेड एक्सपर्ट्स चिंतित हैं। असल में गोविंदा-सुनीता के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं, जिस पर इन निगेटिव खबरों से नकारात्मक इम्पैक्ट पड़ सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'मैं पुजारी हूं' केस के चलते करियर को जज करने वालों को Rajpal Yadav ने दिया करारा जवाब

कब आ रही है YashVardharn Ahuja की डेब्यू मूवी?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा बहुत ही जल्द एकता कपूर के बैनर में बनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नितांशी गोयल भी दिखाई देंगी, जिन्होंने लापता लेडीज में कमाल का काम किया था। इस फिल्म में यशवर्धन आहूजा के साथ-साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी दिखाई देंगी। एकता कपूर की ये फिल्म सितम्बर 2026 में रिलीज होने वाली है, जिसका प्रमोशन जल्द ही शुरू हो सकता है। अगर इनसाइडर्स की मानें तो यशवर्धन आहूजा की फिल्म पर उनके माता-पिता की लड़ाई का बुरा असर पड़ सकता है। जिस तरह से ये दोनों लगातार मीडिया के सामने भिड़ रहे हैं, उससे लोगों के बीच में गलत मैसेज जा रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'हैरान कर देने वाले टाइटल्स', Parth Samthaan ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया को लिया आड़े हाथ

Govinda-Sunita Ahuja की लड़ाई करेगी यश का नुकसान

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक बड़े ट्रेड एक्सपर्ट ने नाम ना उजागर करने की शर्त पर कहा है कि अगर सुनीता आहूजा और गोविंदा की लड़ाई नहीं थमी तो यशवर्धन को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। कहीं ऐसा ना हो कि यश की फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो लेकिन लोगों के बीच उसके बारे में नहीं बल्कि सुनीता-गोविंदा की लड़ाई के बारे में चर्चाएं हों।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article